08/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/02/2026 19:22
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंअल-नीनो के कारण इस मानसून सीजन के पहले दो महीनों यानी जून-जुलाई में देशभर में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई है। लेकिन लद्दाख को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों में यह कमी राष्ट्रीय औसत से बहुत अधिक है। यूपी में राष्ट्रीय औसत से दोगुनी यानी 28 फीसदी कम बारिश हुई है। पंजाब में सामान्य से 38 फीसदी और हरियाणा में 31 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इससे खेती के लिए वर्षा आधारित राज्यों की चिंता बढ़ गई है।
दिल्ली में 240 मिमी ही बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 10 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। सामान्यतौर पर इन दो महीनों के दौरान दिल्ली में 268 मिमी बारिश होती है, जबकि 240.2 मिमी ही हुई।
यूपी का हाल
एक जून से 2 अगस्त तक यूपी में सिर्फ 73 फीसदी के आसपास बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 28 फीसदी कम है। इन दो महीनों में प्रदेश में 261.4 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 357.6 मिमी है। पूर्वी यूपी में यह कमी 34 फीसदी (254.2 मिमी बारिश) और पश्चिमी यूपी में 15 फीसदी (271.7 मिमी बारिश) रही।
पहाड़ी राज्यों की स्थिति
जम्मू-कश्मीर को छोड़कर अन्य सभी जगह सामान्य से कम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर में 16 फीसदी अधिक वर्षा हुई। यह आंकड़ा औसत 284.8 मिमी की तुलना में 329.1 मिमी रहा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सामान्य से 6-6 फीसदी कम बारिश हुई।