Prime Minister’s Office of India

08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 03:27

प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक क्रय की व्यवस्था में परिवर्तन लाने वाले जीईएम पर केंद्रीय मंत्री का लेख साझा किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक क्रय की व्यवस्था में परिवर्तन लाने वाले जीईएम पर केंद्रीय मंत्री का लेख साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2026 1:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल का ज्ञानवर्धक लेख साझा किया है जिसमें सरकारी -मार्केटप्लेस (जीईएम) की अब तक की उपलब्धियों का विवरण दिया गया है। उन्होंने पारदर्शी खरीद, व्यापक भागीदारी और बेहतर अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस प्रकार जीईएम सार्वजनिक क्रय व्यवस्था में परिवर्तन ला रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि मूल रूप से प्रौद्योगिकी पर आधारित जीईएम प्लेटफॉर्म ने विगत 10 वर्षों में अधिक प्रतिस्पर्धी और समावेश के अनुकूल परिवेश का निर्माण करके व्यवसाय करने में आसानी की मजबूत सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से एमएसएमई और महिला उद्यमियों को सशक्त बना रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है:

'पारदर्शी क्रय व्यवस्था, व्यापक भागीदारी और बेहतर अवसर... इस तरह @GeM_India सार्वजनिक क्रय व्यवस्था में परिवर्तन ला रहा है।

मूल रूप से प्रौद्योगिकी पर आधारित जीईएम प्लेटफॉर्म ने पिछले 10 वर्षों में अधिक प्रतिस्पर्धी और समावेश के अनुकूल परिवेश का निर्माण करके विशेष रूप से एमएसएमई और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाया और व्यापार करने में आसानी के लिए मजबूत सुविधा प्रदान की है।

इसकी अब तक की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal के इस ज्ञानवर्धक लेख को पढ़ें। "

Transparent procurement, wider participation and better opportunities... This is how @GeM_India is transforming public procurement.

With technology at its core, the GeM platform has strengthened Ease of Doing Business over the last 10 years by creating a more competitive and… https://t.co/Z9rQLnGUXp

- PMO India (@PMOIndia) August 11, 2026

****

पीके/केसी/केके/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2297554) आगंतुक पटल : 4
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on August 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 11, 2026 at 09:28 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]