10/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/03/2026 09:04
सीबीआई: इस कंपनी ने दिया 'पंजाब नेशनल बैंक' को झटका'; पहुंचाया 93.44 करोड़ रुपये का नुकसान, कई जगहों पर रेड
{"_id":"6ac114acb2a02c821a0891b6","slug":"cbi-company-deals-a-blow-to-punjab-national-bank-causing-a-loss-of-93-44-crore-raids-conducted-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई: इस कंपनी ने दिया 'पंजाब नेशनल बैंक' को झटका'; पहुंचाया 93.44 करोड़ रुपये का नुकसान, कई जगहों पर रेड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई: इस कंपनी ने दिया 'पंजाब नेशनल बैंक' को झटका'; पहुंचाया 93.44 करोड़ रुपये का नुकसान, कई जगहों पर रेड
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 03 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ANI
Link Copied
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 93.44 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में दो अक्तूबर को मुंबई में हंजर बायोटेक एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टरों से जुड़ी कई जगहों पर छापेमारी की गई है। आरोप है कि हंजर बायोटेक एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने 'पंजाब नेशनल बैंक' को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
सीबीआई ने यह मामला 30 सितंबर को पंजाब नेशनल बैंक, एसएएम ब्रांच, मुंबई की शिकायत पर दर्ज किया है। यह मामला हंजर बायोटेक एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड, उसके डायरेक्टरों, गारंटरों, अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अज्ञात निजी व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी की आपराधिक साजिश एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराधों के लिए दर्ज किया गया है। इसके कारण शिकायतकर्ता बैंक को लगभग 93.44 करोड़ रुपये का कथित गलत नुकसान हुआ।
विज्ञापन
सीबीआई के अनुसार, आरोपियों ने आपराधिक साजिश रची है। बैंक से संबंधित पार्टी के इनवॉइस पर 135 करोड़ रुपये का टर्म लोन लिया गया। उस पैसे को उन कामों के लिए इस्तेमाल किया या कहीं और भेज दिया, जिनके लिए उसे मंजूरी नहीं मिली थी। इसके चलते बैंक को आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाशी के दौरान, सीबीआई ने जांच से जुड़े बैंक के दस्तावेज और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए हैं। साजिश की पूरी हद का पता लगाने, सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों सहित इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की पहचान करने और लोन के पैसे के अंतिम इस्तेमाल का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Amar Ujala Ltd published this content on October 03, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 03, 2026 at 15:04 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]