Amar Ujala Ltd

10/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/03/2026 08:00

बीवाईडी के लग्जरी ब्रांड Denza की भारत में एंट्री का एलान: लॉन्च होंगी 1,156hp वाली Z9 GT और D9 लग्जरी MPV

{"_id":"6ac0f671321dcf929805fdb8","slug":"byd-luxury-brand-denza-officially-announces-india-entry-z9-gt-and-d9-luxury-ev-to-launch-soon-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवाईडी के लग्जरी ब्रांड Denza की भारत में एंट्री का एलान: लॉन्च होंगी 1,156hp वाली Z9 GT और D9 लग्जरी MPV","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}

बीवाईडी के लग्जरी ब्रांड Denza की भारत में एंट्री का एलान: लॉन्च होंगी 1,156hp वाली Z9 GT और D9 लग्जरी MPV

Sat, 03 Oct 2026 06:05 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sat, 03 Oct 2026 06:05 PM IST
सार

चीनी कार निर्माता BYD के लग्जरी ब्रांड Denza ने भारतीय बाजार में एंट्री की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत में आने की जानकारी साझा की है

विज्ञापन
BYD Luxury Brand Denza - फोटो : Amar Ujala
  • 2
    • Link Copied

विस्तार

चीनी वाहन निर्माता BYD (बीवाईडी) के लग्जरी ईवी ब्रांड Denza (डेंजा) ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में कदम रखने का एलान कर दिया है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर "जल्द आ रहा है" टीजर के साथ अपने नीले और सिल्वर रंग के लोगो को जारी किया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, Denza भारतीय ऑटो बाजार में एक "सोफिस्टिकेटेड और हाई-परफॉरमेंस ईवी एक्सपीरियंस" पेश करने के लिए तैयार है। भारतीय बाजार में Denza की गाड़ियों को मौजूदा BYD मॉडल्स के ऊपर 80 लाख रुपये से अधिक की प्राइस ब्रैकेट में पोजीशन किया जाएगा।
विज्ञापन


Denza की शुरुआत 2010 में BYD और मर्सिडीज-बेंज ग्रुप के संयुक्त उद्यम के रूप में हुई थी। हालांकि, 2024 तक मर्सिडीज-बेंज ने अपनी हिस्सेदारी पूरी तरह से BYD को ट्रांसफर कर दी। वर्तमान में Denza दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में लग्जरी इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड वाहन बेचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1,156hp वाली Denza Z9 GT इलेक्ट्रिक सुपरकार में क्या खास फीचर्स मिलेंगे?

भारत में लॉन्च होने वाला ब्रांड का पहला मॉडल Denza Z9 GT होगा। यह चार दरवाजों वाली 'शूटिंग ब्रेक' बॉडी स्टाइल कार होगी, जो भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट की इकलौती गाड़ी होगी।
परफॉरमेंस और चार्जिंग की मुख्य बातें:
  • पावर व बैटरी: इसमें 122.5kWh का विशाल बैटरी पैक और तीन इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगे, जो मिलकर 1,156hp की पावर जनरेट करते हैं।
  • रफ्तार और रेंज: यह कार महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 270 किमी प्रति घंटा है। WLTP साइकिल के अनुसार इसकी ड्राइविंग रेंज 600 किमी है।
  • अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग: यह कार 1,500kW तक की सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी महज 9 मिनट में 10 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
  • एडवांस टेक्नोलॉजी: इसमें रियर-व्हील स्टीयरिंग दी गई है, जिससे यह 'क्रैब वॉक' और मर्सिडीज जी-क्लास इलेक्ट्रिक की तरह 'कंपास टर्न 360°' (अपनी जगह पर पूरा घूमने की क्षमता) रखती है।
  • इंटीरियर व केबिन: डैशबोर्ड पर ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, साइड कैमरा फीड स्क्रीन, लेवल 2+ ADAS, 20-स्पीकर Devialet साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड, हीटेड व मसाज फंक्शन वाली पावर्ड सीट्स दी गई हैं।
Denza Z9 GT की अनुमानित कीमत 1.2 करोड़ रुपये से 1.5 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

Denza D9 लग्जरी MPV भारतीय बाजार में किन गाड़ियों को टक्कर देगी?

Denza का दूसरा मॉडल D9 एक बड़ी और बेहद प्रीमियम इलेक्ट्रिक मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) होगी। यह भारतीय बाजार में MG M9 (एमजी एम9) और Toyota Vellfire (टोयोटा वेलफायर) जैसी लोकप्रिय लग्जरी MPV को सीधी चुनौती देगी।
पावरट्रेन और केबिन कम्फर्ट:
  • पावर व रेंज: इंडिया-स्पेसिफिक Denza D9 में 103kWh का बैटरी पैक और फ्रंट-माउंटेड मोटर मिलने की संभावना है, जो 313hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी WLTP रेंज 520 किमी है और यह 200kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • 2+2+3 सीटिंग लेआउट: इसके केबिन में सेकेंड-रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन से लैस हैं।
  • प्रीमियम फीचर्स: इसमें थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड थाई एक्सटेंडर्स, Dynaudio साउंड सिस्टम, लेदर अपहोल्स्ट्री और एम्ब्रिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Denza D9 की अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। जिससे यह एमजी M9 और टोयोटा वेलफायर के बीच अपनी जगह बनाएगी।
Amar Ujala Ltd published this content on October 03, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 03, 2026 at 14:00 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]