Amar Ujala Ltd

10/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/03/2026 10:09

यूपी: होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; 41+ हजार अभ्यर्थी चयनित; 25.32 लाख आवेदन में कितनी महिलाएं पास

{"_id":"6ac11ab9d1087799620e9d34","slug":"up-home-guard-recruitment-2026-final-result-out-41424-candidates-selected-check-result-details-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; 41+ हजार अभ्यर्थी चयनित; 25.32 लाख आवेदन में कितनी महिलाएं पास?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}

यूपी: होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; 41+ हजार अभ्यर्थी चयनित; 25.32 लाख आवेदन में कितनी महिलाएं पास?

Sat, 03 Oct 2026 08:39 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2026 08:39 PM IST
सार

UP Home Guard Result Out: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। 25.32 लाख आवेदनों में से 41,424 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 8,290 महिलाएं शामिल हैं। चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा के बाद हुआ। चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। 7,600 रिक्त पदों पर नई भर्ती भी होगी।

विज्ञापन
यूपी होमगार्ड भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
  • Link Copied

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। प्रदेश के सभी 75 जिलों में होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती के लिए कुल 25,32,196 आवेदन प्राप्त हुए थे। परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता से गुजरने के बाद 41,424 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों में 8,290 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। अब चयनित उम्मीदवारों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने रिक्त रह गए करीब 7,600 पदों पर नई भर्ती शुरू करने की तैयारी को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन?

होमगार्ड भर्ती के तहत कुल 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। श्रेणीवार आंकड़ों के अनुसार अनारक्षित श्रेणी में 8,502, अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी में 21,580, अनुसूचित जाति में 10,932 और अनुसूचित जनजाति में 410 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। अनारक्षित श्रेणी के आंकड़े में 6,950 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार भी शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया प्रदेश के सभी 75 जिलों में तैनाती के लिए आयोजित की गई थी। फाइनल चयन परीक्षा और शारीरिक दक्षता समेत निर्धारित चरण पूरे होने के बाद किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी विभाग की ओर से दी जाएगी।

विज्ञापन

किन चरणों के बाद आया रिजल्ट?

होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में अभिलेखों की जांच यानी दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल रही। उम्मीदवारों को इन सभी निर्धारित चरणों में शामिल होना पड़ा। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई और शारीरिक मानकों को भी परखा गया। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। इन सभी चरणों को पूरा करने वाले पात्र उम्मीदवारों के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों की आगे की प्रक्रिया प्रशिक्षण के साथ पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर होमगार्ड भर्ती 2026 रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि या अन्य विवरण दर्ज करें।
  • विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका फाइनल रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को ध्यान से जांचें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक प्रति प्रिंट या सुरक्षित करके रख लें।
  • चयनित अभ्यर्थियों को आगे प्रशिक्षण प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा, प्रदेश में रिक्त रह गए 7,600 होमगार्ड पदों पर नई भर्ती की तैयारी को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है।

Amar Ujala Ltd published this content on October 03, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 03, 2026 at 16:09 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]