Amar Ujala Ltd

07/31/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/31/2026 00:35

Yamunotri: हाईवे पर कई जगह भूस्खलन, स्यानाचट्टी में उफनाई यमुना, होटलों की पहली मंजिल तक पहुंचा पानी

{"_id":"6a6c0a8c2e2ecc6b2005fc36","slug":"yamunotri-highway-closed-after-landslide-rising-yamuna-water-reaches-hotel-first-floors-at-syana-chatti-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunotri: हाईवे पर कई जगह भूस्खलन, स्यानाचट्टी में उफनाई यमुना, होटलों की पहली मंजिल तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Yamunotri: हाईवे पर कई जगह भूस्खलन, स्यानाचट्टी में उफनाई यमुना, होटलों की पहली मंजिल तक पहुंचा पानी

Fri, 31 Jul 2026 10:41 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 31 Jul 2026 10:41 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में 31 जुलाई को भारी वर्षा के कारण जलभराव, फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका व्यक्त की गई है।

विज्ञापन
यमुनोत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

यमुनोत्री घाटी में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। मलबा और बोल्डर आने से शुक्रवार तड़के से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हाईवे को दोबारा खोलने के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी निर्माण एजेंसी की मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


उधर, लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। आपदा प्रभावित स्यानाचट्टी क्षेत्र में नदी का पानी बढ़कर कुछ होटलों की पहली मंजिल तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत; रैंप के नीचे फंस गई थीं दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि राहत की बात यह है कि यमुना नदी का बहाव फिलहाल अपने मुख्य मार्ग से ही हो रहा है और नदी ने नई धारा नहीं बनाई है। इससे स्यानाचट्टी में किसी बड़े नुकसान की आशंका फिलहाल टलती नजर आ रही है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि हाईवे को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने का प्रयास जारी है।

Amar Ujala Ltd published this content on July 31, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 31, 2026 at 06:35 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]