Prime Minister’s Office of India

06/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/17/2026 21:43

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात बौद्ध विद्वान रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात बौद्ध विद्वान रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2026 5:30AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री थरमन को बौद्ध धर्म के एक प्रख्यात विद्वान, प्रतिष्ठित शिक्षक और भारत का आजीवन मित्र बताया। श्री मोदी ने कहा कि श्री थरमन ने अपने लेखन और कार्यों के माध्यम से विश्वभर में बौद्ध विचारों को लोकप्रिय बनाया तथा विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ और संवाद के स्थायी सेतु का निर्माण किया।

कुछ वर्ष पहले न्यूयॉर्क शहर में श्री थुरमन के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके बीच अत्यंत सार्थक बातचीत हुई थी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख की इस घड़ी में श्री थरमन के परिवार, मित्रों और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

एक्स पर पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

"बौद्ध धर्म के प्रख्यात विद्वान, एक प्रतिष्ठित शिक्षक और भारत के आजीवन मित्र श्री रॉबर्ट ए. एफ. थुरमन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। अपने कार्यों के माध्यम से, उन्होंने वैश्विक स्तर पर बौद्ध विचारों को लोकप्रिय बनाया और संस्कृतियों के बीच आपसी समझ के स्थायी सेतु का भी निर्माण किया। कुछ वर्ष पहले न्यूयॉर्क शहर में उनके साथ हुई अपनी मुलाकात को मैं स्नेहपूर्वक याद करता हूँ, जहाँ हमारे बीच बेहतरीन बातचीत हुई थी। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ है।"

Deeply saddened by the passing of Mr. Robert A. F. Thurman, an eminent scholar of Buddhism, a distinguished teacher and a lifelong friend of India. Through his works, he popularised Buddhist thoughts globally and also built enduring bridges of understanding between cultures. I… pic.twitter.com/vSWbZKSMeW

- Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2274378) आगंतुक पटल : 7
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Prime Minister’s Office of India published this content on June 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on June 18, 2026 at 03:43 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]