07/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/24/2026 13:24
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंमौसम के बदले मिजाज के बीच लखनऊ मंडल और आसपास के जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लखनऊ, रायबरेली और बाराबंकी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य हिस्सों के लिए भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है। विभाग द्वारा जारी तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश, बिजली गिरने तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल खड़े न हों। तेज हवाओं से सावधान रहे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण कच्चे मकानों, होर्डिंग्स और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है। सतर्क रहें और सुरक्षित इमारतों में जाएं।
राजधानी में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन बारिश तो नहीं हुई लेकिन, मौसम में नरमाहट जरूर महसूस हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.4° सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.2° सेल्सियस कम था। शनिवार को भी तापमान में गिरावट रहेगी। राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है।
आसपास के इलाकों में मुख्य रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। अधिकतम तापमान लगभग 34° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26° सेल्सियस रहने का अनुमान है।