Amar Ujala Ltd

07/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/25/2026 23:52

Mann Ki Baat: 'आज कारगिल विजय दिवस है, ये दिन हमें गर्व से भर देता है'; 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले PM मोदी

{"_id":"6a659a33512270be2700529f","slug":"pm-modi-to-address-the-mann-ki-baat-programme-will-share-his-thoughts-with-people-in-136th-episode-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: 'आज कारगिल विजय दिवस है, ये दिन हमें गर्व से भर देता है'; 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले PM मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Mann Ki Baat: 'आज कारगिल विजय दिवस है, ये दिन हमें गर्व से भर देता है'; 'मन की बात' कार्यक्रम में बोले PM मोदी

Sun, 26 Jul 2026 11:07 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 26 Jul 2026 11:07 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कारगिल के वीरों को नमन किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान INS महेंद्रगिरि और डीआरडीओ के पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट के सफल परीक्षण का भी जिक्र किया।पढे़ं, पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...

विज्ञापन
पीएम मोदी की 'मन की बात' - फोटो : Amar Ujala
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 136वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल विजय दिवस के बारे में बात की और वीर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा- हमारे जीवन में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं। जिन्हें याद रखने के लिए कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। आज 26 जुलाई ऐसी ही एक तारीख है। आज कारगिल विजय दिवस है, ये दिन हमें गर्व से भर देता है। ये दिन हमें अपनी वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है। कारगिल की ऊंची-ऊंची चोटियां, कठिन मौसम, दुश्मन की चुनौती; हर परिस्थिति हमारे सैनिकों के सामने थी, लेकिन उनका हौसला हर चुनौती से बड़ा था। उन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। आज 'कारगिल विजय दिवस' पर मैं सभी वीर शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
विज्ञापन


विशेष शौर्य विजय यात्रा
साथियों, आज का भारत अपने वीरों को सिर्फ याद ही नहीं करता है, बल्कि नई पीढ़ी तक उनकी गाथा भी पहुंचाता है। इसी भावना से इस वर्ष से विशेष शौर्य विजय यात्रा निकाली गई है। 14 जुलाई को दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल से शुरू हुई मोटरसाइकिल यात्रा द्रास के कारगिल वॉर मेमोरियल तक पहुंचेगी। इसका संदेश है, वन राइड, वन नेशन , वन सैल्यूट। ये यात्रा हमें याद दिलाती है, कि राष्ट्र के लिए दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


आईएनएस महेंद्रगिरि और डीआरडीओ की उपलब्धि
साथियों, आज भारत अपने सैनिकों के साहस के साथ-साथ अपनी तकनीकी क्षमता को भी लगातार मजबूत कर रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा- कुछ दिन पहले भारतीय नौसेना में आईएनएस महेंद्रगिरि शामिल किया गया। यह आधुनिक जंगी जहाज भारत में ही डिजाइन किया गया है, भारत में ही बना है। इसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है। यह आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान बताया कि इसी महीने डीआरडीओ ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का भी सफल परीक्षण किया। इस सफलता के पीछे हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का सामूहिक परिश्रम है। दो-तीन दिन पूर्व ही डीआरडीओ ने कुशा मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भारत लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है'
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा- आज रक्षा उत्पादन हो, रक्षा निर्यात हो या मित्र देशों के साथ राजनीतिक सहयोग भारत लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में मैं इंडोनेशिया में था, जहां ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है। दुनिया का भरोसा भारत के रक्षा उपकरणों और तकनीक पर बढ़ रहा है।
Amar Ujala Ltd published this content on July 26, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 26, 2026 at 05:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]