Amar Ujala Ltd

10/21/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/20/2026 17:52

जियो का मेगा IPO आज: बाजार में दिवाली तक चार और कंपनियां उतरेंगी; ₹32 हजार करोड़ से अधिक जुटाएंगी तीन कंपनियां

{"_id":"6ad7f64a84b47f154509c783","slug":"jio-mega-ipo-launch-today-four-more-companies-to-enter-market-by-diwali-over-32k-crore-fund-raise-plan-news-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो का मेगा IPO आज: बाजार में दिवाली तक चार और कंपनियां उतरेंगी; ₹32 हजार करोड़ से अधिक जुटाएंगी तीन कंपनियां","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}

जियो का मेगा IPO आज: बाजार में दिवाली तक चार और कंपनियां उतरेंगी; ₹32 हजार करोड़ से अधिक जुटाएंगी तीन कंपनियां

Wed, 21 Oct 2026 04:46 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 21 Oct 2026 04:46 AM IST
सार

जियो का मेगा आईपीओ आज लॉन्च होगा। दिवाली तक 4 और कंपनियां शेयर बाजार में उतरेंगी। इन तीन कंपनियों की योजना 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक फंड जुटाना है। पढ़िए ये रिपोर्ट

विज्ञापन
जियो आईपीओ - फोटो : amarujala.com
  • Link Copied

विस्तार

इस त्योहारी सीजन में दलाल स्ट्रीट पर रोशनी और रौनक दोनों दोगुनी होने जा रही हैं। दिवाली से पहले जियो प्लेटफॉर्म समेत पांच आरंभिक सावर्जनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने को तैयार हैं। जियो समेत इनमें से तीन आईपीओ के जरिये कुल 32 हजार करोड़ से अधिक रुपये जुटाए जाएंगे। इनमें से जियो का 30,213 करोड़ रुपये का मेगा आईपीओ बुधवार को खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा। आकार के मामले में यह देश का सबसे बड़ा पब्लिक ऑफर माना जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

विज्ञापन


खुदरा निवेशक जियो के आईपीओ में 21 से 23 अक्तूबर तक दांव लगा सकेंगे, जबकि शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 28 अक्तूबर को होगी। खुदरा निवेशकों को न्यूनतम एक लॉट (12 शेयर) के लिए ऊपरी मूल्य पर 13,428 रुपये का निवेश करना होगा।
विज्ञापन


एसएमई सेगमेंट में भी तेजी
बड़ी कंपनियों के अलावा एसएमई प्लेटफॉर्म पर भी त्योहारी रौनक बरकरार है। कोर4 इंजीनियर्स का आईपीओ 23 अक्तूबर को खुलेगा , वहीं, बीएलएस पॉलिमर्स का एसएमई इश्यू 27 अक्तूबर को खुलेगा। त्योहारों के इस माहौल में जानकारों का कहना है कि जियो और पारस हेल्थ जैसे बड़े आईपीओ के आने से निवेशकों की दिवाली इस बार खास बन सकती है। हालांकि, बाजार विश्लेषकों ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे निवेश से पहले कंपनियों के फंडामेंटल्स व आधिकारिक दस्तावेज की पूरी जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेक्टर से पारस हेल्थ भी मैदान में
दिवाली से पहले केवल तकनीक और टेलीकॉम सेक्टर ही नहीं, बल्कि हेल्थकेयर सेक्टर में भी निवेशकों के लिए बड़ा मौका है। पारस हेल्थकेयर का 1,450 करोड़ रुपये का आईपीओ भी जियो के साथ यानी 21-23 अक्तूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।
  • मूल्य दायरा: 660 रुपये से 693 रुपये प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 21 शेयर (न्यूनतम निवेश 14,553 रुपये)
  • लिस्टिंग: 28 अक्तूबर को एनएसई और बीएसई पर
  • इस आईपीओ में 500 करोड़ का फ्रेश इश्यू व 950 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स में 23 से बोली लगा सकेंगे एंकर निवेशक
एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की इकाई ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स लि. का 1,200 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 अक्तूबर को खुलेगा और 28 अक्तूबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 23 अक्तूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत एडेलवाइस समूह अपनी हिस्सेदारी बेचेगा। निर्गम में कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी। ऐसे में आईपीओ से प्राप्त पूरी राशि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारक को मिलेगी।

एसएलएमजी बेवरेजेज भी आईपीओ लाने की तैयारी में
उधर, कोका-कोला की भारत में सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी एसएलएमजी बेवरेजेज अगले पांच साल में अपना कारोबार बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना चाहती है। कंपनी की अगले तीन से चार साल में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी भी है। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक परितोष लधानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हमें अगले पांच साल में कम से कम 20,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करना चाहिए। तब तक हम निश्चित रूप से शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो जाएंगे।

Amar Ujala Ltd published this content on October 21, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 20, 2026 at 23:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]