Amar Ujala Ltd

09/20/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/20/2026 04:55

हरियाणवी सिंगर फिर धमकी: 'तेरा नंबर आ चुका है, ट्रेलर दिखाना पड़ेगा...', 10 सितंबर की रात एक घंटे तक आए संदेश

{"_id":"6aafaf006e171168130d8fe2","slug":"haryanvi-singer-receives-threat-again-messages-received-for-about-an-hour-on-the-night-of-september-10-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी सिंगर फिर धमकी: 'तेरा नंबर आ चुका है, ट्रेलर दिखाना पड़ेगा...', 10 सितंबर की रात एक घंटे तक आए संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

हरियाणवी सिंगर फिर धमकी: 'तेरा नंबर आ चुका है, ट्रेलर दिखाना पड़ेगा...', 10 सितंबर की रात एक घंटे तक आए संदेश

Sun, 20 Sep 2026 04:09 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कैथल
अमर उजाला नेटवर्क, कैथल Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 20 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

हरियाणवी सिंगर को फिर धमकी मिली है। 10 सितंबर की रात करीब दूसरी बार व्हाट्सएप पर एक घंटे तक धमकी भरे संदेश आए। लिखा कि दिलेर के साथ जो हुआ वह तूने देख लिया होगा। मीडिया में जाने से कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन
haryanvi singer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

आजा बादशाह तनै सुनाऊं रै टटीरी' गाने से रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश को दूसरी बार व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। उनके व्हाट्सएप पर संदेश भेजा कि अंकित नहीं, अनिल बोल रहा हूं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। पुलिस के पास जाकर सिक्योरिटी ले या कुछ भी कर, तेरा नंबर आ चुका है। तुझे टाइम दिया था, लेकिन बात तेरे समझ में नहीं आई। तुझे ट्रेलर दिखाना पड़ेगा।
विज्ञापन


धमकी भरे संदेशों में ये भी लिखा गया कि एसपी, डीएसपी जिससे चाहे सुरक्षा ले ले। तुझे अपने घर वालों से ज्यादा पैसे प्यारे लगते हैं। घर वालों को भूल गई तू। जो हमारे दुश्मन के साथ है वो हमारा भी दुश्मन है। धमकी देने वाले ने संदेश में दिलेर खरकिया का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
लिखा कि दिलेर के साथ जो हुआ वह तूने देख लिया होगा। मीडिया में जाने से कुछ नहीं होगा। रिपोर्ट वापस ले ले। आरोपी ने अनिल पंडित को अपना बड़ा भाई बताते हुए खुद को भी अनिल बताया। इसके बाद धमकी दी कि दिलेर इस बार बच गया लेकिन सुदेश का भी नंबर आएगा।
विज्ञापन
10 सितंबर की रात करीब एक घंटे तक आए संदेश
सुदेश की शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर की रात 10:48 बजे से 11:43 बजे तक एक अज्ञात नंबर से लगातार व्हाट्सएप संदेश आए। आरोप है कि संदेश भेजने वाले ने दो लाख रुपये मांगे थे। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
सुदेश ने पुलिस को बताया कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति को नहीं जानती। उन्होंने संदेश के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं। सुदेश ने 11 सितंबर को कैथल एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना है कि धमकी के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है और रातभर सो नहीं पा रहा।
बादशाह के गाने के जवाब में गाया था बोली ए टटीरी
सुदेश पिछले दिनों पाखंडवाद को लेकर भी चर्चा में रही हैं। करीब 15 दिन पहले उन्होंने खीर पाखंडिया की गाना गाया था। इससे पहले एक मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के टटीरी गाने के जवाब में सुदेश ने 9 मार्च को बोली ए टटीरी गाना गाया था। हालांकि बादशाह के गाने को बाद में बैन कर दिया गया था।

मामले की जांच की जा रही है। पुलिस धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन और तकनीकी जानकारी जुटा रही है। - सुशील प्रकाश, डीएसपी
Amar Ujala Ltd published this content on September 20, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 20, 2026 at 10:55 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]