Amar Ujala Ltd

08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/10/2026 21:34

Earthquake: पालघर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, अब तक कोई नुकसान नहीं; पिछले महीने भी कांपी थी धरती

{"_id":"6a7a9719ee54bf686109e2c1","slug":"earthquake-two-back-to-back-tremors-hit-palghar-in-maharashtra-no-casualty-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: पालघर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, अब तक कोई नुकसान नहीं; पिछले महीने भी कांपी थी धरती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Earthquake: पालघर में एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, अब तक कोई नुकसान नहीं; पिछले महीने भी कांपी थी धरती

Tue, 11 Aug 2026 08:59 AM IST
Pavan पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर Published by: Pavan Updated Tue, 11 Aug 2026 08:59 AM IST
सार

Earthquake In Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर 3.4 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों का केंद्र जव्हार तालुका में पांच किलोमीटर गहराई पर था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। दोनों झटकों की तीव्रता 3.4 रही। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, पहला झटका सोमवार रात 10 बजकर 04 मिनट पर आया। इसके करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे फिर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि दोनों झटकों का केंद्र जव्हार तालुका में जमीन से करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। लगातार दो झटके आने से स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि जिले में किसी इमारत को नुकसान नहीं पहुंचा और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय शांत रहने और भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सामान्य सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। पालघर मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है। जिले में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस होते रहे हैं। पिछले महीने भी पालघर में तीन बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)
Amar Ujala Ltd published this content on August 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 11, 2026 at 03:34 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]