Amar Ujala Ltd

08/31/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/31/2026 12:51

यूपी: राहुल गांधी पर हुई FIR भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा की दलित विरोधी सोच के चलते हुआ ये एक्शन

{"_id":"6a95bbf7ebb137890800724b","slug":"up-akhilesh-yadav-furious-over-fir-filed-against-rahul-gandhi-says-action-taken-due-to-anti-dalit-thinking-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राहुल गांधी पर हुई FIR भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा की दलित विरोधी सोच के चलते हुआ ये एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी: राहुल गांधी पर हुई FIR भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा की दलित विरोधी सोच के चलते हुआ ये एक्शन

Mon, 31 Aug 2026 11:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 31 Aug 2026 11:07 PM IST
सार

FIR against Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर हुई एफआईआर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित विरोधी है।

विज्ञापन
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : पीटीआई
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तराखंड की घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की दलित विरोधी सोच के कारण उत्तराखंड में मंच धुलवाने जैसी घटना सामने आई और लोकसभामें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भाजपा की दलित विरोधी सोच ही उत्तराखंड में मंच धुलवाती है और नेता प्रतिपक्ष पर एफआईआर करवाती है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को घोर निंदनीय बताया।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी हार के 'पराजय-पत्र' पर खुद ही दस्तखत कर दिए हैं।

राहुल गांधी पर रिपोर्ट दर्ज होने के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी - फोटो : राहुल गांधी एक्स

कांग्रेस ने सोमवार शाम भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मार्च निकाल केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए राहुल गांधी पर दर्ज पर एफआईआर को रद्द करने की मांग की। चेतावनी दी कि बदले की भावना से हो रही कार्रवाई रोकी नहीं गई तो गांव- गांव आंदोलन शुरू करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सोमवार शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यलाय से नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच के शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रकरण को उठाया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस दौरान सांसद तनुज पुनिया, आराधना मिश्रा मोना, मुकेश सिंह चौहान, सुरेन्द्र यादव, संजय शर्मा, ममता चैधरी, अनामिका यादव, वेद प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Amar Ujala Ltd published this content on August 31, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 31, 2026 at 18:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]