Amar Ujala Ltd

08/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/04/2026 09:44

महाराष्ट्र: वोटर लिस्ट अपडेट की समय-सीमा फिर बढ़ी, अब 17 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे BLO

{"_id":"6a7204cdef938be40c05313d","slug":"maharashtra-voter-roll-update-deadline-extended-again-blos-to-continue-verification-until-aug-17-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: वोटर लिस्ट अपडेट की समय-सीमा फिर बढ़ी, अब 17 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे BLO","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

महाराष्ट्र: वोटर लिस्ट अपडेट की समय-सीमा फिर बढ़ी, अब 17 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे BLO

Tue, 04 Aug 2026 08:57 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Tue, 04 Aug 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग। - फोटो : सोशल मीडिया
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 17 अगस्त तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख भी बढ़ाकर 27 अक्टूबर कर दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से निर्वाचन आयोग से कार्यक्रम में संशोधन का अनुरोध किया गया था। आयोग ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए नया कार्यक्रम जारी किया।
विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ 17 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य पूरा करेंगे। इसके बाद 24 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। प्रारूप सूची जारी होने के बाद मतदाता और राजनीतिक दल 23 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के अनुसार दावे और आपत्तियां प्राप्त होने के बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए जाएंगे, सुनवाई होगी और सभी मामलों का निस्तारण 22 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि संशोधित कार्यक्रम की जानकारी तत्काल सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। साथ ही टीवी, समाचार पत्रों और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए आम जनता को भी इसकी जानकारी दी जाए। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी कार्यक्रम में हुए बदलाव की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान दूसरी बार है जब समय-सीमा बढ़ाई गई है। इससे पहले 17 जुलाई को भारी बारिश के कारण कार्यक्रम में संशोधन किया गया था। तब घर-घर सत्यापन की अंतिम तिथि 29 जुलाई से बढ़ाकर 8 अगस्त की गई थी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 17 अगस्त के बजाय 16 सितंबर तक कर दी गई थी तथा अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित किए जाने का कार्यक्रम तय किया गया था। अब एक बार फिर कार्यक्रम में बदलाव करते हुए घर-घर सत्यापन की अंतिम तिथि 17 अगस्त और अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 04, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 04, 2026 at 15:44 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]