06/20/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/20/2026 22:35
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गांव में संथाली जहेरा और हो जहेरा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये पवित्र उपवन आदिवासी समुदायों द्वारा संजोई गई गहरी आध्यात्मिक परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके सामंजस्यपूर्ण संबंधों को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी रीति-रिवाज और परंपराएं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आने वाली पीढ़ियों के लिए इन कालजयी परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;
"राष्ट्रपति जी के साथ, पहाड़पुर गांव में संथाली जहे़रा और हो जहे़रा गया।
इन पवित्र उपवनों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए, जो हमारे आदिवासी समुदायों द्वारा संजोई गई गहरी आध्यात्मिक परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके सामंजस्यपूर्ण संबंधों को दर्शाते हैं। ऐसी रीति-रिवाज और परंपराएं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं।
हम आने वाली पीढ़ियों के लिए इन कालजयी परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।@rashtrapatibhvn"
Along with Rashtrapati Ji, went to Santhali Jahera and Ho Jahera in Pahadpur village.
Paid respects at these sacred groves that embody the deep spiritual traditions and harmonious relationship with nature cherished by our tribal communities. Such customs and traditions are an… pic.twitter.com/q4rtfLTx0n
ରାଷ୍ଟ୍ରପତିଙ୍କ ସହିତ ପାହାଡ଼ପୁର ଗାଁରେ ସାନ୍ତାଳୀ ଜାହେର ଏବଂ ହୋ ଜାହେର ପରିଦର୍ଶନ କଲି ।
ମୁଁ ଏହି ପବିତ୍ର ଉପବନରେ ଶ୍ରଦ୍ଧାସୁମନ ଅର୍ପଣ କଲି । ଏହା ଆମ ଜନଜାତି ସମ୍ପ୍ରଦାୟର ଗଭୀର ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକ ପରମ୍ପରା ଓ ପ୍ରକୃତି ସହ ସାମଞ୍ଜସ୍ୟପୂର୍ଣ୍ଣ ସମ୍ପର୍କକୁ ଦର୍ଶାଇଥାଏ । ଏଭଳି ରୀତିନୀତି ଓ ପରମ୍ପରା ଭାରତର ସମୃଦ୍ଧ ସାଂସ୍କୃତିକ… pic.twitter.com/teAnsAKd2r
***
पीके/केसी/पीकेपी