Amar Ujala Ltd

09/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/10/2026 23:00

बिहार: मुंगेर में शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया पथराव, तीन पदाधिकारी व दो होमगार्ड जवान घायल

{"_id":"6aa382c181119b7b4e00680c","slug":"bihar-liquor-traders-pelt-stones-at-excise-team-in-munger-three-officials-and-two-home-guards-injured-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुंगेर में शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया पथराव, तीन पदाधिकारी व दो होमगार्ड जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

बिहार: मुंगेर में शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया पथराव, तीन पदाधिकारी व दो होमगार्ड जवान घायल

Fri, 11 Sep 2026 09:55 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 09:55 AM IST
सार

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर मुंगेर के लाल दरवाजा इलाके में पथराव कर दिया गया। हमले में तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवान घायल हुए, जबकि विभाग के वाहन का शीशा भी टूट गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
हिरासत में आरोपी व क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala
  • Link Copied

विस्तार

अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची जिला उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले में तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवानों को हल्की चोटें आईं। पथराव में उत्पाद विभाग के वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो आरोपित मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा इलाके की है। बताया जा रहा है कि जिला उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि लाल दरवाजा निवासी विनोद यादव ने श्रीकृष्ण सेतु के पुल संख्या 34 और 35 के समीप स्थित अपने बासा के आसपास अवैध शराब छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के निरीक्षक मद्यनिषेध धर्मवीर कुमार, अवर निरीक्षक पिंटू साह, जमादार रमाकांत राम, बृजमोहन भगत और पुलिस जवानों की टीम छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


सदर अस्पताल में कराया गया घायलों का इलाज
टीम ने विनोद यादव से पूछताछ करने के बाद खेत में बनी झोपड़ी के आसपास जांच शुरू की। इसी दौरान आरोप है कि विनोद यादव के पुत्र विकास यादव उर्फ विपिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और विकास यादव, धर्मवीर यादव, रौशन कुमार तथा राजेश कुमार ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस पदाधिकारियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी मौके से भाग निकले। पथराव में उत्पाद विभाग के वाहन का एक शीशा टूट गया। वहीं, अवर निरीक्षक पिंटू साह, जमादार रमाकांत राम, बृजमोहन भगत तथा होमगार्ड जवान विकास कुमार और निषाद कुमार को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवानों को आईं चोटें
घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने लाल दरवाजा टीओपी पुलिस के सहयोग से इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने विनोद यादव और उसके दो पुत्र विकास यादव तथा धर्मवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया गया। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध विकेश कुमार ने बताया कि लाल दरवाजा निवासी विनोद यादव और उसके पुत्रों द्वारा दोबारा अवैध शराब का कारोबार शुरू किए जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें तीन पुलिस पदाधिकारी और दो होमगार्ड जवानों को चोटें आईं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कोतवाली थाना में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें विनोद यादव, उसके पुत्र विकास यादव, धर्मवीर यादव, रौशन कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं। विनोद यादव सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रौशन कुमार और राजेश कुमार फरार हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: किसानों की शिकायत पर अररिया में खाद कारोबारियों पर शिकंजा, दो प्रतिष्ठानों के गोदामों में छापेमारी

सहायक आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ उत्पाद थाना और कोतवाली थाना में अवैध शराब की खरीद-बिक्री से संबंधित कई मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपित पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े आरोपितों ने पुलिस टीम को भयभीत कर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 11, 2026 at 05:01 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]