Amar Ujala Ltd

08/23/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/23/2026 11:31

IND-PAK Tensions: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रुकी 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की शादी, जानें किस तरीके से पहुंचीं भारत

{"_id":"6a8b2c04e05c72d2360d3b45","slug":"after-operation-sindoor-visa-hurdle-150-pakistani-brides-reach-india-mha-report-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND-PAK Tensions: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रुकी 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की शादी, जानें किस तरीके से पहुंचीं भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

IND-PAK Tensions: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रुकी 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की शादी, जानें किस तरीके से पहुंचीं भारत

Sun, 23 Aug 2026 10:51 PM IST
Pavan पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: Pavan Updated Sun, 23 Aug 2026 10:51 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वाघा-अटारी मार्ग से पाकिस्तानी नागरिकों के भारत आने पर रोक के कारण 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की शादियां अटक गई थीं। अब भारत ने उन्हें वीजा दिया है। अप्रैल से ये दुल्हनें परिवारों के साथ दुबई, ओमान, श्रीलंका और अन्य देशों के रास्ते भारत पहुंच चुकी हैं। ये जानकारी गृह मंत्रालय की तरफ से साझा की गई है।

विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : ANI
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

गृह मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अटारी-वाघा बॉर्डर बंद होने के बाद भी लगभग 150 पाकिस्तानी लड़कियां भारत में दुल्हन बनकर आई हैं। अप्रैल से जून के बीच ये दुल्हनें करीब 450 रिश्तेदारों के साथ भारत पहुंचीं। यहां उन्होंने नागपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, रायपुर, पुणे व भोपाल जैसे शहरों में अपने जीवनसाथी संग शादी रचाई। मंत्रालय के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही रिश्ता कर चुके इन जोड़ों को स्पेशल अनुमति दी गई।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के बाद बंद हुई आवाजाही
आमतौर पर भारत और पाकिस्तान से वीजा होने की स्थिति में लोग अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते आ सकते हैं। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस रास्ते के बंद होने पर ये दुल्हनें मस्कट, कोलंबो, ढाका, दुबई और कतर के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेकर भारत पहुंचीं। दरअसल, भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने सिंध के एक सम्मानित धार्मिक स्थल की पहल पर इन परिवारों को विशेष छूट दी। इसके बाद परिजनों के लिए तय समय के भीतर लौटने की पाबंदी की वजह से ज्यादातर शादियां बेहद सादगी के साथ संपन्न कराई गईं।
विज्ञापन


भावुक कर देने वाली आरती और इंकेश की कहानी
भारत में लंबे समय के वीजा पर रह रहे इंकेश जशनानी की सगाई ऑपरेशन सिंदूर से पहले हुई थी। उसकी मंगेतर आरती मई 2025 में वाघा बॉर्डर से महज एक किलोमीटर दूर थीं, तभी अटारी गेट बंद कर दिया गया। एक साल बाद आरती मस्कट के रास्ते नागपुर आईं, तब जाकर शादी हो पाई। हालांकि, वीजा पाबंदियों की वजह से उनके माता-पिता पाकिस्तान में ही छूट गए और सिर्फ भाई ही साथ आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)
Amar Ujala Ltd published this content on August 23, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 23, 2026 at 17:31 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]