Amar Ujala Ltd

08/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/29/2026 12:01

हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर घमासान: राहुल-थरूर के छुआछूत के आरोपों पर भाजपा का पलटवार; क्या है मामला

{"_id":"6a931ccb56862a109a06ae60","slug":"haldwani-shuddhikaran-row-bjp-slams-rahul-gandhi-congress-allegations-explained-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर घमासान: राहुल-थरूर के छुआछूत के आरोपों पर भाजपा का पलटवार; क्या है मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर घमासान: राहुल-थरूर के छुआछूत के आरोपों पर भाजपा का पलटवार; क्या है मामला?

Sat, 29 Aug 2026 11:24 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 29 Aug 2026 11:24 PM IST
सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए हवन-पूजन को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। राहुल गांधी और शशि थरूर ने इसे छुआछूत और दलितों का अपमान बताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, भाजपा ने वीडियो साक्ष्य पेश करते हुए साफ किया कि पूजा करने वाले खुद दलित समुदाय से हैं और यह महज एक सफाई प्रक्रिया थी, जिसका कोई जातीय कोण नहीं है।

विज्ञापन
हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण पर सियासत गरम - फोटो : Amar Ujala
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक रैली आयोजित हुई थी। रैली खत्म होने के बाद रामलीला मैदान में एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा 'शुद्धिकरण' और पूजा-हवन कराया गया। इसी घटना को लेकर शनिवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई। खड़गे ने इस मुद्दे को संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) में भी उठाया था।

विज्ञापन

कांग्रेस का हमला: 'यह दलितों की गरिमा पर सीधा हमला और छुआछूत'
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस घटना पर तीखा विरोध दर्ज कराया। राहुल गांधी ने कहा कि 'शुद्धिकरण' असल में छुआछूत का ही दूसरा नाम है और यह भारतीय संविधान के तहत एक गंभीर अपराध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि इस मामले में तुरंत एससी, एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाए। वहीं शशि थरूर ने इसे दलित समाज का अपमान बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्यों को 'सफाई' का नाम देकर सही नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन

भाजपा का पलटवार: 'जाति का कोई एंगल नहीं, सफाई के लिए हुई थी पूजा'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और गुरु प्रकाश पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने 'श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास संगठन' के दो सदस्यों (अंकित पाल और विनोद आर्य) के वीडियो क्लिप जारी किए। भाजपा ने बताया कि हवन करने वाले ये दोनों सदस्य खुद अनुसूचित जाति (दलित) समुदाय से आते हैं। वीडियो में अंकित पाल ने कहा कि रैली के बाद मंच गंदा हो गया था और पास में मंदिर व रामलीला मैदान होने के कारण वहां पूजा-हवन करके सफाई की गई थी, इसका किसी की जाति या छुआछूत से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चीन की चुप्पी पर सवाल?: ग्लेशियर टूटने से अचानक आई बाढ़ तक, आपदा पर तिब्बत ने बीजिंग पर क्या-क्या लगाए आरोप?

राहुल गांधी पर भाजपा के गंभीर आरोप
सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के पास कोई नया मुद्दा नहीं है, इसलिए वे देश में फूट डालने के लिए नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल का एकमात्र एजेंडा हिंदुओं को आपस में लड़ाना और मैकाले, मार्क्स व मौलाना के एजेंडे को आगे बढ़ाना है। वहीं गुरु प्रकाश पासवान ने सवाल उठाया कि घटना के 20 दिन बाद राजनीतिक फायदा उठाने के लिए यह मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है? भाजपा नेता बीएल संतोष और रविशंकर प्रसाद ने भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दलितों को पूरा सम्मान और संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं।

Amar Ujala Ltd published this content on August 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 29, 2026 at 18:02 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]