Results

Amar Ujala Ltd

08/21/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/21/2026 18:41

दुर्योधन ने ली राकेश की जान: यूपी में मजदूर को तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा; गांव के बाहर फेंका

{"_id":"6a8867b2a9369d42b90c869e","slug":"laborer-tied-to-tree-beaten-on-suspicion-of-stealing-battery-died-during-treatment-in-amroha-2026-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुर्योधन ने ली राकेश की जान: यूपी में मजदूर को तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा; गांव के बाहर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

दुर्योधन ने ली राकेश की जान: यूपी में मजदूर को तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा; गांव के बाहर फेंका

Fri, 21 Aug 2026 08:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बछरायूं (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरायूं (अमरोहा) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 08:48 PM IST
सार

राकेश सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, 19 अगस्त को पड़ोसी गांव सुल्तानपुर में एक किसान की बैटरी चोरी हो गई थी। चोरी का शक राकेश पर जताया गया। आरोप है कि कुछ लोग उसे पकड़कर पहले सुल्तानपुर फिर ढाकोवाली गांव ले गए और पूछताछ के नाम पर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

विज्ञापन
मृत मजदूर पंकज - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

यूपी के अमरोहा में बैटरी चोरी के शक में मजदूर राकेश सिंह (30) को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसे गांव के बाहर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल राकेश सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


नीम के पेड़ से बांधकर राकेश को बेरहमी से पीटा
गांव रामपुर खादर निवासी राकेश सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, 19 अगस्त को पड़ोसी गांव सुल्तानपुर में एक किसान की बैटरी चोरी हो गई थी। चोरी का शक राकेश पर जताया गया। आरोप है कि कुछ लोग उसे पकड़कर पहले सुल्तानपुर फिर ढाकोवाली गांव ले गए और पूछताछ के नाम पर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर उसे गांव के बाहर फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान गई राकेश की जान
उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर गंभीर हालत में पड़े राकेश पर पड़ी तो उन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे गांव बसी मुस्तकम स्थित एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार शाम उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

दुर्योधन और पंकज पर रिपोर्ट दर्ज
परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ धनौरा अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक की पत्नी मुकेश देवी की तहरीर पर ढाकोवाली निवासी दुर्योधन और पंकज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Amar Ujala Ltd published this content on August 21, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 22, 2026 at 00:41 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]