Amar Ujala Ltd

08/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/21/2026 19:08

मक्का रक्षा समझौता: बांग्लादेश का रुख सकारात्मक; कहा- मुस्लिम नाटो में एंट्री का विकल्प खुला, देशहित में फैसला

{"_id":"6a88eac2adf223f9910ca116","slug":"mecca-defense-pact-bangladesh-positive-option-to-join-muslim-nato-remains-open-decision-on-national-interest-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्का रक्षा समझौता: बांग्लादेश का रुख सकारात्मक; कहा- मुस्लिम नाटो में एंट्री का विकल्प खुला, देशहित में फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

मक्का रक्षा समझौता: बांग्लादेश का रुख सकारात्मक; कहा- मुस्लिम नाटो में एंट्री का विकल्प खुला, देशहित में फैसला

आशुतोष भाटिया
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
मक्का रक्षा समझौता। - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच बने मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में पहली बार बांग्लादेश ने अटकलों से इतर सकारात्मक रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि बांग्लादेश इस तरह के आर्थिक या रक्षा ढांचे में शामिल होने की संभावना के प्रति सकारात्मक रुख रखता है। उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला बांग्लादेश के अपने हितों और वैश्विक समीकरणों के आधार पर लिया जाएगा।

विज्ञापन


सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये ने 7 अगस्त को मक्का में संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत किसी एक सदस्य देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। इसका उद्देश्य सामूहिक प्रतिरोध क्षमता और रक्षा सहयोग मजबूत करना बताया गया था।
विज्ञापन


भारत की करीबी नजर
बांग्लादेश के मक्का रक्षा समझौते में संभावित प्रवेश से जुड़े प्रश्न पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रही है और इस विषय पर फिलहाल मुझे यही कहना है। इससे पहले मक्का समझौते के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत इस समझौते के प्रभावों का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश की रणनीति
ढाका के मौजूदा रुख से साफ है कि बांग्लादेश अपने रणनीतिक विकल्प बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। सऊदी अरब के साथ उसके आर्थिक और श्रम संबंध महत्वपूर्ण हैं। पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों में हाल के महीनों में सुधार हुआ है। वहीं, तुर्किये के साथ भी उसका रक्षा सहयोग लगातार बढ़ रहा है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 22, 2026 at 01:09 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]