Amar Ujala Ltd

08/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/02/2026 13:34

Greece Fire: जंगल की आग बुझाने में जुटे दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एथेंस के पास हादसा; दो की मौत

{"_id":"6a6f7e82e5b98b1bdc0308cf","slug":"many-killed-when-firefighting-helicopters-collide-near-athens-as-europe-s-wildfire-emergency-rages-updates-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greece Fire: जंगल की आग बुझाने में जुटे दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एथेंस के पास हादसा; दो की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

Greece Fire: जंगल की आग बुझाने में जुटे दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एथेंस के पास हादसा; दो की मौत

Sun, 02 Aug 2026 11:00 PM IST
Pavan पीटीआई, एथेंस
पीटीआई, एथेंस Published by: Pavan Updated Sun, 02 Aug 2026 11:00 PM IST
सार

ग्रीस के पश्चिमी अटिका इलाके में रविवार दोपहर एक बड़े जंगल की आग बुझाने के दौरान दो अग्निशमन हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। ग्रीस के राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी की जानकारी के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद दोनों हेलीकॉप्टर तटीय क्षेत्र पसाथा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसके बाद बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन
यूरोप के जंगलों में भीषण आग - फोटो : पीटीआई
  • 2
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

यूरोप इन दिनों भीषण जंगल की आग से जूझ रहा है। इसी बीच ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास आग बुझाने के अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रविवार को आग पर काबू पाने में लगे दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर हवा में ही आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक हेलीकॉप्टर जमीन पर गिर गया, जिससे उसमें सवार दो कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में एक ग्रीस और एक डेनमार्क का नागरिक शामिल है। वहीं, दो अन्य कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें एक ग्रीस और एक ब्रिटेन का नागरिक है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस के ऑयल रिफाइनरी और एयरबेस पर हमला; जेलेंस्की बोले- 'युद्ध वहीं लौटा, जहां से शुरू हुआ'
विज्ञापन


तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें
यह हादसा एथेंस के पश्चिम में स्थित पसाथा इलाके में हुआ। दोनों बेल हेलीकॉप्टर जंगल की आग बुझाने में लगे थे। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे राहत और बचाव अभियान प्रभावित हुआ। कई बार हेलीकॉप्टर समुद्र से पानी भरने तक नहीं पहुंच सके। आग पश्चिमी अटिका क्षेत्र के जंगलों और मेगारा शहर के पास औद्योगिक इलाके तक फैल गई। प्रशासन ने कई गांवों को खाली कराने के आदेश दिए। अधिकारियों को सबसे ज्यादा चिंता पोर्टो जर्मेनो तटीय इलाके की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों से लोगों को निकाला गया
आग सबसे पहले शुक्रवार को एगियोस वासिलियोस के पास लगी थी। इसके बाद यह तेजी से पोर्टो जर्मेनो और आसपास के पहाड़ी जंगलों तक फैल गई। शुक्रवार को 254 लोगों और शनिवार को 12 लोगों को समुद्र के रास्ते सुरक्षित निकाला गया। कई जगह सड़कें आग और धुएं के कारण बंद हो गई थीं। इससे पहले इसी सप्ताह ग्रीस में आग बुझाने के दौरान तीन दमकलकर्मियों की भी मौत हो चुकी है।

फ्रांस में 2.24 लाख लोगों को घर छोड़ना पड़ा
फ्रांस में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। दक्षिण-पश्चिमी इलाके गिरोंद में लगी भीषण आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन आग पूरी तरह बुझी नहीं है। पिछले 10 दिनों में करीब 420 वर्ग किलोमीटर जंगल जल चुके हैं। इस आग के कारण करीब 2.24 लाख लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े, जिसे युद्धकाल के बाद फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक निकासी अभियान माना जा रहा है। करीब 3,000 दमकलकर्मी अब भी आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटे हैं। फ्रांस के वार इलाके में भी एक और बड़ी आग लगी हुई है, जहां करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

स्पेन में आग की रफ्तार थमी
स्पेन में कई दिनों से लगी बड़ी जंगल की आग की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। हालांकि दमकलकर्मी अब भी आग दोबारा भड़कने से रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस साल स्पेन में जंगल की आग से कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Nepal: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सुधरे हालात, कई इलाकों से हटा कर्फ्यू; शांति बहाली के लिए समझौता

जलवायु परिवर्तन को बताया बड़ी वजह
विशेषज्ञों का कहना है कि यूरोप दुनिया का सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप बन चुका है। बढ़ते तापमान, लंबे सूखे और तेज हवाओं के कारण जंगल की आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यूरोपीय पर्यावरण एजेंसी के अनुसार, 2025 यूरोप के इतिहास का सबसे विनाशकारी जंगल की आग वाला वर्ष रहा, जिसमें 10,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र जल गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि मानव गतिविधियों से होने वाले जलवायु परिवर्तन ने इस तरह की भीषण आग की घटनाओं की संभावना और गंभीरता को और बढ़ा दिया है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 02, 2026 at 19:34 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]