Amar Ujala Ltd

10/05/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/05/2026 11:59

महाराष्ट्र: मां से नशे में मारपीट करने के बाद पिता की हत्या, दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज; पुलिस की जांच जारी

महाराष्ट्रमांसेनशेमेंमारपीटकरनेकेबादपिताकीहत्यादोबेटोंकेखिलाफमामलादर्जपुलिसकीजांचजारी: मां से नशे में मारपीट करने के बाद पिता की हत्या, दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज; पुलिस की जांच जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:04 PM IST

महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

  • महाराष्ट्र के जालना जिले में एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में अपनी पत्नी से मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वाशिम जिले के वाकड़ निवासी राजू देवकर के शव को उसके बेटों सुनील देवकर (25) और अनिल देवकर (27) ने जालना के वाघुल डोंगरगांव इलाके में एक कुएं में कथित तौर पर फेंक दिया था।


  • बदनापुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, "1 अक्टूबर को राजू (48) ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की पिटाई की थी। उसके इस व्यवहार से नाराज होकर सुनील ने डंडे से राजू पर हमला किया। इसके बाद अनिल और सुनील राजू को छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में राजू लगातार सुनील को गालियां देता रहा, जिसके बाद सुनील ने अपने पिता का गला दबा दिया।"

विज्ञापन



अधिकारी के अनुसार, जब वे सिंदखेड़ राजा पहुंचे तो अनिल को पता चला कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुनील ने गिरफ्तारी होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद अनिल घबरा गया और उसने सुनील की मदद करते हुए राजू के शव को वाघुल डोंगरगांव इलाके में एक खेत के कुएं में ठिकाने लगा दिया। दोनों भाइयों ने बाद में ग्रामीणों से कहा कि उनके पिता कार से उतरकर भाग गए हैं। हालांकि, अनिल ने बाद में घटनाक्रम के बारे में अपने एक अन्य भाई सीताराम को बता दिया।"

विज्ञापन




सीताराम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शव बरामद किया। इसके बाद सुनील और अनिल के खिलाफ हत्या, सबूत नष्ट करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच के लिए इसे रिसोड पुलिस को सौंप दिया गया है।

मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में उद्धव-राज ठाकरे, आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुंबई पुलिस ने रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के नेतृत्व में निकाले गए विरोध मार्च के आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस के अनुसार, यह मार्च आवश्यक अनुमति के बिना निकाला गया था। हजारों लोगों ने दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा से बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय के पास तक मार्च किया। इसमें विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया ने बताया कि आजाद मैदान पुलिस थाने में आयोजकों के खिलाफ बिना जरूरी अनुमति के मोर्चा निकालने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। 'विराट गर्जना मोर्चा' के नाम से हुए इस प्रदर्शन में प्रतिभागियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने या उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उद्धव ठाकरे ने कुमार पर भाजपा के लिए 'हथियार' की तरह काम करने का आरोप लगाया, जबकि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची का SIR रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all
India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Amar Ujala Ltd published this content on October 05, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 05, 2026 at 17:59 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]