Results

Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

07/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/22/2026 06:18

सहकारी संस्थाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल प्लेटफॉर्मों का संवर्धन

सहकारिता मंत्रालय

सहकारी संस्थाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल प्लेटफॉर्मों का संवर्धन

प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2026 5:29PM by PIB Delhi

अकादमिक, प्रशिक्षण और संस्थागत पहलों के माध्यम से सभी सहकारी प्रशिक्षण संस्थानों में एआई और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उत्तरोत्तर संवर्धन हो रहा है । सहकारी प्रशिक्षण संस्थानों जैसे पंजाब में आरआईसीएम, चंडीगढ़ द्वारा प्रौद्योगिकी-चालित शिक्षणशास्त्र और लर्निंग प्लेटफार्मों को अपनाया जा रहा है । इन उपायों में इंटरएक्टिव डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टरों और आईसीटी-सक्षम शिक्षण उपकरणों के साथ स्मार्ट कक्षाओं का प्रयोग; -कंटेंट, ऑनलाइन कक्षाओं और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के माध्यम से मिश्रित अधिगम अपनाना; तथा आईसीटी उपकरणों और डिजिटल शिक्षणशास्त्र में संकाय का प्रशिक्षण शामिल हैं । डिजिटल अधिगम पहलों की प्रभावी उपयोग के लिए आवधिक समीक्षा भी की जाती है ।

संकाय विकास कार्यक्रमों (एफडीपी), पुनश्चर्या पाठ्यक्रमों, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, वेबिनारों और अन्य पेशेवर विकास कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों और सहकारी पेशेवरों की क्षमता निर्माण हेतु सहायता प्रदान की जा रही है । इन कार्यक्रमों में सहकारी प्रबंधन, बैंकिंग और वित्त, शासन, डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल रूपांतरण और सहकारी सेक्‍टर के अन्य उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है ।

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

******

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2287798) आगंतुक पटल : 2
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on July 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 22, 2026 at 12:18 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]