08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 06:05
A post shared by Ohho Sports - Cricket, IPL & Sports News (@ohhosports)
यमाल और इनेस - फोटो : instagram
यमाल की लोकप्रियता लगातार बढ़ने के साथ उनकी निजी जिंदगी भी सोशल मीडिया के निशाने पर आ गई। इनेस को लेकर भी तरह-तरह के दावे किए जाने लगे। सोशल मीडिया पर यहां तक कहा गया कि उन्होंने यमाल के लिए अपने कई साल पुराने रिश्ते को खत्म किया था। हालांकि, इन दावों की विश्वसनीय पुष्टि नहीं हुई और इनेस ने खुद ऑनलाइन फैल रही गलत सूचनाओं तथा ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई थी।
यमाल और इनेस - फोटो : instagram
A post shared by Football News ⚽️ (@footynewsonly)
इनेस - फोटो : instagram
फिर इनेस ने किया 'बैड न्यूज' वाला पोस्ट
अब अगस्त में इस कहानी ने नया मोड़ लिया। इनेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, 'आई हेव हैड सो मच बैड न्यूज दिस वीक दैट आई डोन्ट इवेन नो व्हाट टू टेल यू ऑल' (I've had so much bad news this week that I don't even know what to tell you all)। यानी इस सप्ताह उन्हें इतनी बुरी खबरें मिली हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह अपने फैंस को क्या बताएं। बस यहीं से सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की अटकलें शुरू हो गईं। फैंस ने इनेस की पोस्ट को सीधे यमाल से जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि यह पोस्ट यमाल के साथ उनके रिश्ते में आई दरार का संकेत है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इनेस ने अपनी पोस्ट में न तो यमाल का नाम लिया और न ही यह कहा कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है।
इनेस - फोटो : instagram
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दोनों के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की बात भी सही नहीं है। अमर उजाला ने जब दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किए, तो अनफॉलो किए जाने का दावा गलत निकला। दोनों अब भी एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। इसलिए केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट या पोस्ट के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि दोनों अलग हो चुके हैं।
यमाल और इनेस अब भी एकदूसरे को फॉलो करते हैं