02/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/03/2026 04:00
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस बात पर बल दिया कि 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को आत्मसात करने से किस प्रकार त्रिपुरा को अपनी विकास यात्रा में तीव्र गति प्राप्त करने में मदद मिली है।
केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा एक्स पर एक पोस्ट, जिसमें उन्होंने त्रिपुरा की अपनी हालिया यात्रा के अनुभवों को साझा किया, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने राज्य के बदलते स्वरूप और उसकी अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा न केवल अवसंरचना और औद्योगिक विकास में प्रगति कर रहा है, बल्कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी आगे बढ़ रहा है।
श्री मोदी ने एक्स पर कहा:
'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को आत्मसात करते हुए त्रिपुरा विकास की तेज रफ्तार पकड़ चुका है और हर दिन नई-नई उपलब्धियां दर्ज कर रहा है। केंद्रीय मंत्री @JM_Scindia जी ने त्रिपुरा प्रवास के अपने अनुभवों को साझा करते हुए राज्य की बदलती तस्वीर और अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार… https://t.co/Zo8qIz66Fd
- PMO India (@PMOIndia) February 3, 2026****
पीके/केसी/एसकेजे/एम