Amar Ujala Ltd

09/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/26/2026 21:36

एलएनजी से दौड़ेगी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: डीजल को देगी एलएनजी की टक्कर, 40% घटेगी खपत, कम होगा प्रदूषण

{"_id":"6ab867ae6dbeda6ba2080058","slug":"lng-train-inauguration-sabarmati-amit-shah-in-gujarat-indian-railways-40pc-less-diesel-consumption-news-update-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजी से दौड़ेगी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: डीजल को देगी एलएनजी की टक्कर, 40% घटेगी खपत, कम होगा प्रदूषण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

एलएनजी से दौड़ेगी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: डीजल को देगी एलएनजी की टक्कर, 40% घटेगी खपत, कम होगा प्रदूषण

Sun, 27 Sep 2026 06:18 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 27 Sep 2026 06:18 AM IST
सार

देश में पहली एलएनजी-डीजल दोहरे ईंधन वाली ट्रेन रविवार से साबरमती से शुरू होगी। रेलवे के अनुसार, इस तकनीक से डीजल की खपत में करीब 40% तक कमी और प्रत्येक इंजन से सालाना करीब 11.9 लाख रुपये की ईंधन लागत बचत का अनुमान है। दो परिवर्तित इंजनों का करीब 2,000 किलोमीटर तक परीक्षण किया जा चुका है।

विज्ञापन
एलएनजी से दौड़ेगी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • 2
    • Link Copied

विस्तार

देश में हाईड्रोजन ट्रेन के बाद अब रेलवे परिवहन को अधिक स्वच्छ और ईंधन-कुशल बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया जा रहा है। देश की पहली एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) आधारित ट्रेन रविवार से पटरी पर दौड़ने लगेगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के साबरमती में इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन


डीजल की खपत में करीब 40% कमी की उम्मीद
रेलवे के मुताबिक, एलएनजी-डीजल दोहरे ईंधन वाली प्रणाली अपनाने से डीजल की खपत में करीब 40 प्रतिशत तक कमी आने की उम्मीद है। इससे ईंधन लागत घटने के साथ कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर के उत्सर्जन में भी कमी आएगी। साबरमती इंटीग्रेटेड कोचिंग डिपो की 1,400-1,400 हॉर्सपावर क्षमता वाली दो ड्राइविंग पावर कारों को एलएनजी-डीजल दोहरे ईंधन प्रणाली में बदला गया है। इनका इस्तेमाल आठ कोच वाली ट्रेन के संचालन में किया जाएगा।
विज्ञापन


हर इंजन से करीब 11.9 लाख रुपये सालाना बचत का अनुमान
रेलवे के अनुसार, एलएनजी के इस्तेमाल से डीजल की तुलना में ईंधन लागत कम होने की उम्मीद है। प्रत्येक इंजन से सालाना करीब 11.9 लाख रुपये की बचत का अनुमान है। दो इंजनों के स्तर पर यह बचत करीब 23.9 लाख रुपये सालाना बैठती है। एलएनजी आधारित परिचालन से कार्बन उत्सर्जन के अलावा नाइट्रोजन ऑक्साइड और अन्य प्रदूषक उत्सर्जन में भी कमी आने की उम्मीद है। इससे रेलवे के परिचालन को अधिक ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत के मुताबिक एलएनजी और डीजल का इस्तेमाल
दोहरे ईंधन वाली प्रणाली को इस तरह डिजाइन किया गया है कि पारंपरिक डीजल इंजन की शक्ति, विश्वसनीयता और परिचालन क्षमता बरकरार रहे। इंजन एलएनजी और डीजल दोनों पर चल सकता है और जरूरत के अनुसार दोनों ईंधनों के बीच स्विच कर सकता है। यदि किसी स्थान पर एलएनजी उपलब्ध नहीं हो, तो ट्रेन को डीजल पर चलाया जा सकेगा। इससे ईंधन की उपलब्धता से जुड़ी समस्या के कारण लंबी दूरी के परिचालन में रुकावट की संभावना कम होगी।

1,542 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे शाह
अमित शाह इस दौरान साबरमती में 1,542 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इनमें करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डब्ल्यूएजी-12 इंजन रखरखाव शेड का उद्घाटन भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: आसमान छूने निकलीं बेटियां: 108 देशों की 12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, मिशन शक्तिसैट ने रचा विश्व रिकॉर्ड

2,000 किलोमीटर तक किया गया परीक्षण

इस परियोजना के तहत दो इंजनों को डीजल और एलएनजी दोनों ईंधनों से चलने के लिए परिवर्तित किया गया है। रेलवे के अनुसार, इन इंजनों का करीब 2,000 किलोमीटर तक सफल परीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान नई तकनीक की क्षमता, विश्वसनीयता और परिचालन प्रदर्शन की जांच की गई।
Amar Ujala Ltd published this content on September 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 27, 2026 at 03:36 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]