05/20/2026 | Press release | Distributed by Public on 05/20/2026 03:40
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बताया कि उन्होंने स्वीडन के प्रधानमंत्री श्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ मिलकर एक संयुक्त लेख लिखा है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत और स्वीडन द्विपक्षीय सहयोग के एक नए युग को कैसे आकार दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरित परिवर्तन से लेकर मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं तक फैली भारत-स्वीडन साझेदारी नवाचार, स्थिरता और दोनों देशों के लोगों के लिए साझा समृद्धि द्वारा दृढ़ता से निर्देशित है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया:
प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ एक लेख में, बताया गया है कि भारत और स्वीडन किस प्रकार सहयोग के एक नए युग को आकार दे रहे हैं। हरित परिवर्तन से लेकर आपूर्ति श्रृंखलाओं तक भारत-स्वीडन साझेदारी नवाचार, स्थिरता और दोनों देशों के लोगों के लिए साझा समृद्धि द्वारा निर्देशित है।
In an op-ed with PM Ulf Kristersson, reflected on how India and Sweden are shaping a new era of cooperation. From green transition to supply chains, the India-Sweden partnership is guided by innovation, sustainability and shared prosperity for the people of our nations.…
- Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026***
पीके/केसी/एके/वाईबी