08/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/25/2026 13:17
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 19 जुलाई, 2026 को आयोजित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल
(सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2026 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने शारीरिक मानक परीक्षण/ शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्तकी है।
2. इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी इनके सभी प्रकार से योग्य पाए जाने के अध्यधीन अनंतिम है। उम्मीदवारों को आयु, शैक्षणिक योग्यता, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आदि से संबंधित अपने पात्रता/आरक्षण संबंधी दावों के समर्थन में मूल प्रमाण-पत्र तथा अन्य दस्तावेज, व्यक्तित्व परीक्षण के समय प्रस्तुत करने होंगे। इसलिए, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे उक्त प्रमाण-पत्र तैयार रखें। अ.जा./अ.ज.जा./अ.पि.व./ईडब्ल्यूएस/पूर्व-सैनिक आदि हेतु उपलब्ध आरक्षण/रियायत से संबंधित लाभ चाहने वाले उम्मीदवारों को सीएपीएफ (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि अर्थात 12.03.2026 तक जारी किए गए मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
3. आयोग केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2026 के लिखित भाग के परिणाम की घोषणा के बाद 15 (पंद्रह) दिन के लिए एक विंडो प्रदान करेगा। शारीरिक मानक परीक्षण/ शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु अर्हता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को इस अवधि के दौरान पोर्टल (https://upsconline.nic.in) पर अनिवार्य रूप से लॉगिन करना होगा और उन्हें अपने विवरण/शैक्षणिक योग्यता की स्थिति (वे परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं। हुए हैं) के साथ-साथ अपेक्षित अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण अद्यतन करना होगा और अपने दावे के समर्थन में अपेक्षित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऐसा न करने पर ऐसे उम्मीदवारों को इस परीक्षा के आगामी चरणों में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस संबंध में आयोग द्वारा किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
3.1 उपरोक्त पैरा 3 के अतिरिक्त, उम्मीदवारों को (जहां भी लागू हो) पत्र-व्यवहार/स्थायी डाक पता, उच्चतर शैक्षणिक योग्यता, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों (यदि कोई हों), रोजगार विवरण/सेवा अनुभव, पूर्व/पिछली केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसीएस) परीक्षाओं (यदि कोई हो) के आधार पर आबंटित सेवा का विवरण, वर्तमान परीक्षा के लिए बलों का विकल्प, वैवाहिक स्थिति, माता-पिता का विवरण, विवर्जन संबंधी सूचना, पूर्व की परीक्षा का विवरण, अ.पि.व./ईडब्ल्यूएस अनुबंध (जहां भी लागू हो), सामाजिक-आर्थिक प्रश्नावली,जो भी लागूहो, को अद्यतन करना होगा और अपना ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र जमा करना होगा।
3.2 जिन उम्मीदवारों ने समान आवेदन प्रपत्र (सीएएफ) भरते समय अपेक्षित दस्तावेजों सूचना को अपलोड किया है तथा उन्हें अपडेशन विंडो में कोई अतिरिक्त सूचना नहीं देनी है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से लॉगिन करना होगा तथा ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र के विवरणों का सत्यापन करने के पश्चात उसे अंतिम रूप से जमा करना होगा और आवेदन प्रपत्र का प्रिंट लेना होगा जिसे शारीरिक मानक परीक्षण शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के समय प्रस्तुत करना अपेक्षित है। साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के लिए ई-समन पत्र/ई-प्रवेश पत्र जनरेट करने के लिए भी इसकी आवश्यकता होगी। सूचना को अद्यतन करने में विफल रहने पर उम्मीदवारों को परीक्षा के आगामी चरणों में भाग लेने के लिए अयोग्य माना जाएगा।
4. सशस्त्र सीमा बल द्वारा (गृह मंत्रालय द्वारा नामित नोडल प्राधिकरण) आयोजित किए जाने वाले शारीरिक मानक परीक्षण शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) की तारीख, समय तथा स्थल के बारे में उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षण/ शारीरिक दक्षता परीक्षण के आयोजन के संबंध में सूचना नोडल बल (सशस्त्र सीमा बल) द्वारा उनकी भर्ती संबंधी वेबसाइट http://recruitment.ssb.gov.in पर अपलोड की जाएगी। नोडल बल की इसी वेबसाइट के माध्यम से ई-प्रवेश पत्र ऑन-लाइन भेजे जाएंगे तथा उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचना भी भेजी जाएगी। उम्मीदवार नोडल बल की वेबसाइट तथा स्पैम फोल्डर सहित अपना मेल बॉक्स नियमित रूप से देखें। यदि कोई उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु ई-प्रवेश पत्र यथा समय प्राप्त/डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह दूरभाष संख्या 011-26193929 पर तथा ई-मेल आईडी [email protected] तथा [email protected] पर मुख्यालय, महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल से तथा पत्र अथवा फैक्स के माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग से तत्काल संपर्क कर सकता है ताकि उन्हें संबंधित सूचना शीघ्र प्रदान की जा सके।
5. जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक मानक परीक्षण शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त की है उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण शारीरिक दक्षता परीक्षण में उपस्थित होने के लिए ई-प्रवेश पत्र नोडल प्राधिकारी अर्थात सशस्त्र सीमा बल द्वारा जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आबंटित केंद्रों पर शारीरिक मानक परीक्षण शारीरिक दक्षता परीक्षण में उपस्थित होने के लिए ई-प्रवेश पत्र के साथ-साथ अंतिम रूप से जमा किए गए डीएएफ की मुद्रित प्रति तथा फोटो पहचान प्रमाण, जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र आदि प्रस्तुत करना होगा।
6. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पते में परिवर्तन, यदि कोई हो, की सूचना
मुख्यालय, महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल, पूर्वी ब्लॉक -V, सेक्टर-1, आर.के. पुरम, नई दिल्ली-110066 को दूरभाष सं. 011-26193929 तथा ई-मेल आईडी [email protected] तथा [email protected] पर अथवा पत्र या फैक्स द्वारा संघ लोक सेवा आयोग को तत्काल दें ताकि उन्हें संबंधित सूचना शीघ्र प्रदान की जा सके।
7. जिन उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त नहीं की है, उनकी अंक तालिका अंतिम परिणाम के प्रकाशन के बाद (व्यक्तित्व परीक्षण के आयोजन के बाद) आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी और वेबसाइट पर 30 दिन की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।
8. उम्मीदवार अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि अंकित करने के बाद अंक तालिका प्राप्त कर सकते हैं। तथापि, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा उम्मीदवारों को अंक तालिका की मुद्रित हार्ड प्रतियां उम्मीदवारों से डाकटिकट लगे तथा पता लिखे लिफाफे के साथ विशेष अनुरोध प्राप्त होने पर ही भेजी जाएंगी। अंक तालिकाओं की मुद्रित प्रतियां प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपना अनुरोध आयोग की वेबसाइट पर अंक तालिका प्रदर्शित किए जाने के तीस दिन के भीतर प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद ऐसे किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
9. संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक सुविधा काउन्टर है। उम्मीदवार इस काउन्टर से अपनी परीक्षा परिणाम से संबंधित कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण कार्य दिवसों में प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष सं. 011-24041001/011-40303444 पर प्राप्त कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है।
Click here to see the result : -
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English