09/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/17/2026 08:59
&&
प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 2:29PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ज़ोहो के चीफ साइंटिस्ट श्री श्रीधर वेम्बू का एक लेख साझा किया। इस लेख में बताया गया है कि भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप-टेक क्षमता में प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता का कितना बड़ा योगदान है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह लेख इस बात को रेखांकित करता है कि कैसे सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष, रक्षा और एआई हमारे देश में क्षमताएं और तकनीकी विशेषज्ञता विकसित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारत अब कठिन और जटिल चुनौतियों का सामना खुद करने तथा उनसे खुद सीखने का रास्ता चुन रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
@zoho के चीफ साइंटिस्ट, श्री @svembu लिखते हैं कि भारत की तेजी से उभरती डीप-टेक क्षमता काफी हद तक प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के विजन और अटूट संकल्प का परिणाम है।
वह रेखांकित करते हैं कि सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष, रक्षा और एआई के क्षेत्र में कैसे क्षमताएं और तकनीकी विशेषज्ञता विकसित हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत अब कठिन चुनौतियों का सामना खुद करने और अपने दम पर उन्हें सीखने का रास्ता चुन रहा है।
Chief Scientist of @zoho, Shri @svembu writes that India's rapidly evolving deep-tech capability owes much to PM @narendramodi's vision and commitment.
He highlights how semiconductors, space, defence and AI are building capabilities and know-how, saying India is now choosing… pic.twitter.com/ODLAhbgTA1
- PMO India (@PMOIndia) September 17, 2026
*****
पीके/केसी/डीवी/डीए
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Bengali , Bengali-TR , Punjabi , Gujarati , Telugu , Malayalam
|
|