09/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/31/2026 22:17
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर पर देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि देश के सामूहिक सामर्थ्य, संकल्प और मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्से संघर्ष और संकट से जूझ रहे हैं। अलग-अलग जगहों से युद्ध की खबरें सामने आ रही हैं और वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां बनी हुई हैं। इसके साथ ही सप्लाई चेन भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर देश के लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत का आर्थिक प्रदर्शन महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कई जगहों से युद्ध की खबरें आ रही हैं। वैश्विक स्तर पर संकट बने हुए हैं और सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर के बाद से दुनिया में स्थिरता की स्थिति पूरी तरह नहीं बन पाई है, लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।
A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश के भीतर कुछ लोग निराशा फैलाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए भारत ने 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की है। पीएम मोदी ने कहा कि अब इस रफ्तार को बनाए रखने के साथ देश को आगे भी बढ़ाना है। इसके लिए उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को जरूरी बताया।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने विदेशों में शादी करने जैसी प्रवृत्तियों से बचने की बात भी कही। पीएम मोदी ने कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना खरीदने से भी बचना चाहिए। उनका कहना था कि देश जितना अधिक स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देगा, उतना ही मजबूत बनेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक देश अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपने में सफल होगा। उन्होंने देशवासियों से विकास की इस यात्रा में पूरी ताकत से योगदान देने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश की नीतियां सही दिशा में हैं और सरकार की नीयत साफ है। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति को भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली ताकत बताया और देशवासियों से विकास के संकल्प को पूरा करने की अपील की।