Amar Ujala Ltd

09/10/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/09/2026 22:43

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस: मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति से बात करते समय क्या कहें और क्या न कहें

परेशान व्यक्ति से बातचीत के दौरान कुछ वाक्य उसकी स्थिति को और मुश्किल बना सकते हैं। जैसे-"सबके जीवन में परेशानी होती है", "इतना मत सोचो", "तुम्हें मजबूत बनना चाहिए" या "यह सब सिर्फ तुम्हारे दिमाग में है।" इस तरह की बातें उसकी भावनाओं को कमतर दिखा सकती हैं और उसे लग सकता है कि सामने वाला उसकी परेशानी को समझ नहीं रहा।

इसके बजाय उसकी बात को ध्यान से सुनें और बिना किसी आलोचना के उसका साथ दें। उसे यह भरोसा दिलाना जरूरी है कि मदद मांगना कमजोरी नहीं है और जरूरत पड़ने पर परिवार, दोस्तों या किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सहायता लेना एक सही कदम है।

------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Amar Ujala Ltd published this content on September 10, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 10, 2026 at 04:43 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]