Prime Minister’s Office of India

06/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/03/2026 22:15

प्रधानमंत्री ने योग ऋषि महर्षि पतंजलि के सम्मान में और योग की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने योग ऋषि महर्षि पतंजलि के सम्मान में और योग की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 04 JUN 2026 9:16AM by National

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महर्षि पतंजलि को नमन किया और योग के गहन लाभों को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। श्री मोदी ने उल्लेख किया कि योग का नियमित अभ्यास शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से जीवन संतुलित और ऊर्जावान बनता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"योग का नियमित अभ्यास तन को स्वस्थ और मन को शांत रखता है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से जीवन संतुलित और ऊर्जावान बनता है।

योगेन चित्तस्य पदेन वाचां

मलं शरीरस्य च वैद्यकेन।

योऽपाकरोत् तं परवरं मुनीनां

पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोऽस्मि॥"

मैं हाथ जोड़कर ऋषियों में सबसे श्रेष्ठ , महर्षि पतंजलि को नमन करता हूँ, जिन्होंने योग के माध्यम से चित्त की, व्याकरण के माध्यम से वाणी की और आयुर्वेद के माध्यम से शरीर की अशुद्धियों को दूर किया है।

योग का नियमित अभ्यास तन को स्वस्थ और मन को शांत रखता है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से जीवन संतुलित और ऊर्जावान बनता है।

योगेन चित्तस्य पदेन वाचां
मलं शरीरस्य च वैद्यकेन।

योऽपाकरोत् तं प्रवरं मुनीनां
पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोऽस्मि॥ pic.twitter.com/tFHwiQSURk

- Narendra Modi (@narendramodi) June 4, 2026

************

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2268725) आगंतुक पटल : 2
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Prime Minister’s Office of India published this content on June 04, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on June 04, 2026 at 04:15 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]