Amar Ujala Ltd

08/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/07/2026 05:08

Amit Shah: संसद की सियासी तनातनी के बीच अमित शाह ने ओम बिरला से क्यों की मुलाकात, क्या निकलेगा गतिरोध का हल

{"_id":"6a75b87e5b4ea26264086602","slug":"amit-shah-meets-lok-sabha-speaker-amid-parliament-deadlock-will-political-standoff-end-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: संसद की सियासी तनातनी के बीच अमित शाह ने ओम बिरला से क्यों की मुलाकात, क्या निकलेगा गतिरोध का हल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Amit Shah: संसद की सियासी तनातनी के बीच अमित शाह ने ओम बिरला से क्यों की मुलाकात, क्या निकलेगा गतिरोध का हल?

Fri, 07 Aug 2026 04:20 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 07 Aug 2026 04:20 PM IST
सार

संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। दरअसल संसद में सरकार और विपक्ष के बीच सदन में लगातार तनातनी बनी है। छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले पर चर्चा की मांग कर रहा है। ऐसे में यह मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है? क्या संसद की कार्यवाही सुचारु होगी या टकराव और बढ़ेगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
क्या विपक्ष की मांगों पर सरकार बनाएगी नई रणनीति? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। विपक्ष छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले को लेकर सरकार को घेर रहा है। इसी बीच शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। संसद में जारी गतिरोध के बीच हुई इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।
विज्ञापन

अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष की मुलाकात क्यों हुई?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब एक घंटे तक बैठक की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब लोकसभा की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। विपक्ष की मांग है कि छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री सदन में जवाब दें। संसद में गतिरोध खत्म करने की संभावनाओं के बीच इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi Meet: पीएम मोदी ने नए NDA सांसदों को नाश्ते पर क्यों बुलाया? शिंदे ने बैठक में किन मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष की मांग क्या है?

विपक्ष का कहना है कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग कर रहा है। इसी के साथ राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले पर भी चर्चा कराने की मांग की जा रही है। इन मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार लोकसभा की कार्यवाही बाधित कर रहा है।

संसद में गतिरोध का असर क्या पड़ रहा है?

संसद की कार्यवाही लगातार बाधित होने से सदन का सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है। सरकार विधायी कार्य आगे बढ़ाना चाहती है, जबकि विपक्ष पहले अपनी मांगों पर चर्चा चाहता है। ऐसे में संसद के दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाने से गतिरोध लगातार बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद: रांची में नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही; हंगामे के बीच सीएम सोरेन बोले- हम बातचीत को तैयार

क्या इस बैठक से समाधान की उम्मीद है?

अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष की मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि संसद का गतिरोध खत्म करने के लिए सरकार विकल्प तलाश रही है। हालांकि बैठक के बाद कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत आगे बढ़ती है या नहीं और क्या सदन की कार्यवाही सामान्य हो पाएगी।
Amar Ujala Ltd published this content on August 07, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 07, 2026 at 11:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]