Amar Ujala Ltd

08/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/18/2026 06:21

रूसी हमले से खारकीव में भारी तबाही: रिहायशी इमारतें जमींदोज, 10 की मौत, 17 घायल; जेलेंस्की ने क्या दी धमकी

{"_id":"6a844739700a4336d50775f4","slug":"russia-ukraine-war-russian-missile-strike-in-kharkiv-kills-several-injures-many-zelensky-vows-response-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी हमले से खारकीव में भारी तबाही: रिहायशी इमारतें जमींदोज, 10 की मौत, 17 घायल; जेलेंस्की ने क्या दी धमकी?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

रूसी हमले से खारकीव में भारी तबाही: रिहायशी इमारतें जमींदोज, 10 की मौत, 17 घायल; जेलेंस्की ने क्या दी धमकी?

Tue, 18 Aug 2026 05:24 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 18 Aug 2026 05:24 PM IST
सार

यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र के पेचेनीही गांव में मंगलवार को रूसी मिसाइल हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए जवाब देने की बात कही है। जेलेंस्की का अगला कदम क्या होगा? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
रूस ने यूक्रेन पर हमला किया - फोटो : Amar Ujala Graphics
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में मंगलवार को रूसी मिसाइल हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल बताए गए हैं। हमला पेचेनीही गांव के मध्य इलाके में हुआ, जहां रिहायशी इमारतों के बीच दुकानें, कैफे और डाकघर मौजूद हैं। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कई इमारतों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

कहां और कैसे हुआ हमला?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि रूसी सेना ने सुबह के समय पेचेनीही में एक व्यस्त चौराहे को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में डाकघर और कई दुकानें थीं और इसके आसपास रिहायशी इमारतें मौजूद थीं। जेलेंस्की ने हमले के बाद की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें क्षतिग्रस्त इमारत, आग की चपेट में आए वाहन और घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते राहतकर्मी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

जेलेंस्की ने रूस को जवाब देने की दी चेतावनी

हमले के बाद जेलेंस्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस रूसी हमले का जवाब जरूर देगा। इस बीच खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि हमले में 17 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मिसाइल हमले से 10 निजी इमारतों के अलावा एक कैफे, डाकघर, दुकान और कम से कम सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

This morning, the Russians launched a brutal attack on a busy intersection in Pechenihy, Kharkiv region - a location with a post office and stores, surrounded only by residential buildings.


As of now, 10 people have been reported killed. My condolences to their families and… pic.twitter.com/AnFmXsSzAS - Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 18, 2026

हमले में क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ?

यूक्रेन के अभियोजक जनरल कार्यालय ने शुरुआती जानकारी के आधार पर कहा कि रूस ने हमले में दो छोटी बैंडेरोल क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। एक स्थानीय अधिकारी ने यूक्रेन के सार्वजनिक प्रसारक सस्पिल्ने को बताया कि मिसाइलें गांव के मध्य हिस्से में गिरीं, जहां कैफे, डाकघर और दुकानें स्थित हैं। फिलहाल रूस की ओर से इस हमले पर तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हमले के बाद क्या स्थिति है?

हमले के बाद आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रभावित क्षेत्र में क्षतिग्रस्त इमारतों और वाहनों के बीच राहतकर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला।

Amar Ujala Ltd published this content on August 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 18, 2026 at 12:21 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]