Prime Minister’s Office of India

03/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/04/2026 02:07

प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रविष्टि तिथि: 04 MAR 2026 12:04PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

श्री मोदी ने विश्वास प्रकट किया कि इस यात्रा से भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

राष्ट्रपति श्री स्टब ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा था कि वह भारत की राजकीय यात्रा कर रहे हैं और भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ-साथ अन्य नेताओं से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से फिनलैंड और भारत के बीच व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंध और मजबूत होंगे।

फिनलैंड के राष्ट्रपति की X पर पोस्ट का जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा;

"भारत में आपका स्वागत है, राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूँ, आपकी यात्रा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मैं कल हमारी बैठक और रायसीना डायलॉग 2026 में आपके मुख्य संबोधन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।

@alexstubb"

Welcome to India, President Alexander Stubb. I fully agree with you, your visit will take India-Finland relations to new heights. I eagerly look forward to our meeting tomorrow and to your keynote address at the Raisina Dialogue 2026. @alexstubb https://t.co/pJs0N3J9Mr

- Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2026

*******

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2235280) आगंतुक पटल : 15
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Kannada , Malayalam
Prime Minister’s Office of India published this content on March 04, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 04, 2026 at 08:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]