08/06/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/06/2026 09:06
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज इजरायल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू का फ़ोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के आपसी लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।
***
पीके /केसी /एनएम /डीए