Prime Minister’s Office of India

05/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 05/22/2026 04:27

Press statement by the PM during the joint press statement with the President of the Republic of Cyprus

Press statement by the PM during the joint press statement with the President of the Republic of Cyprus

22 May, 2026

Press statement by the PM during the joint press statement with the President of the Republic of Cyprus


Your Excellency President of सायप्रस
दोनों देशों के delegates,
Media के साथियों,

नमस्कार!

कालीमेरा

सायप्रस के राष्ट्रपति जी और उनके डेलिगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राष्ट्रपति जी, पिछले वर्ष, आपने सायप्रस में हमारा अत्यंत गर्मजोशी से स्वागत किया था। भारत के प्रति विशेष सम्मान दिखाते हुए, आपने मुझे सायप्रस के highest honour से सम्मानित किया।

पूरे विज़िट के दौरान, आपकी आत्मीयता, आपका स्नेह और भारत के प्रति आपका विशेष जुड़ाव हमने बहुत गहराई से महसूस किया। और आज आपकी भारत यात्रा, हमारी shared journey का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव है।

Friends,

भारत और सायप्रस की मित्रता मजबूत भी है, और फ्यूचरिस्टिक भी है। लोकतंत्र और rule of law जैसे मूल्यों में साझा विश्वास, हमारी साझेदारी के आधार हैं। हम सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं। भारत इन सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेगा।

और आज जब भारत और यूरोप अपने संबंधों में एक नए स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहें हैं; तो साइप्रस इस समय न केवल यूरोपियन यूनियन Council की अध्यक्षता कर रहा है, बल्कि भारत और पूरे यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट गेटवे के रूप में उभर रहा है।

Friends,

सायप्रस भारत के टॉप 10 investors में से एक है; पिछले एक दशक में, सायप्रस से भारत में निवेश लगभग डबल हुआ है। दोनों देशों के बीच ट्रस्ट बढ़ा है। भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमन्ट से तमाम नयी संभावनाएं बनी है। इसका लाभ उठाते हुए हम अगले पाँच वर्षों में इस इन्वेस्टमेंट को फिर से डबल करने का लक्ष्य रख रहे हैं। और इस संकल्प को साकार करने के लिए, आज हमने अपने विश्वसनीय संबंधों को एक स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप के रूप में elevate कर रहे हैं।

Friends,

भारत और सायप्रस के बीच यह स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप,दोनों देशों के फाइनैन्शल और सर्विसेज़ hubs को जोड़कर,कॉमर्स के लिए कैपिटल अन्लॉक करेगी। यह सायप्रस के इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, और ऐग्रिकल्चर सेक्टर में भारतीय कम्पनीस के लिए नए अवसर प्रदान करेगी। और भारत के तेजी से बढ़ रहे शिपिंग और मैरीटाइम क्षेत्रों में नया निवेश लेकर आएगी।

हम सायप्रस के साथ मिलकर, गिफ़्ट सिटी को एक ग्लोबल फाइनैन्शल और सर्विसेज़ हब बनाने के विज़न को गति देंगे। और दोनों देशों के इनोवेशन और स्टार्ट-अप एकोसिस्टम के बीच कनेक्ट बढ़ाएंगे।

Friends,

रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी हमारे संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है। हमे बहुत खुशी है कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच मिलिटरी एक्सचेंज और ट्रैनिंग सहयोग बढ़े है। आज हमने साइबर सिक्युरिटी, मैरीटाइम सिक्युरिटी और काउन्टर-टेररिज़म सहयोग को भी और मजबूत करने का निर्णय लिया।

इतना ही नहीं, हम इंडो-पेसिफिक oceans इनिश्यटिव, और इंडिया-मिडल ईस्ट यूरोप इकनॉमिक कॉरिडर जैसे महत्वपूर्ण पहलों से; कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए भी साथ मिलकर काम करेंगे।

Friends,

साइप्रस में रह रहे भारतीय professionals और students, हमारे लोगों के बीच संबंधों को और सशक्त बना रहे हैं। इन ties को और सुदृढ़ करने के लिए हमने जल्द-ही एक व्यापक माइग्रैशन एण्ड मोबिलिटी पार्ट्नर्शिप; और साथ-साथ सोशल सिक्युरिटी एग्रीमन्ट करने पर सहमति बनाई हैं।

आज हम कल्चर और उच्च शिक्षा पर भी एग्रीमेंट्स कर रहें हैं; जिससे दोनों देशों के बीच कल्चरल एक्सचेंज और रिसर्च सहयोग प्रगाढ़ होंगे।

Friends,

आज हमने मिलकर ग्लोबल issuesपर भी बात की। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। हम इस बात पर भी एकमत हैं, कि बढ़ते हुए ग्लोबल challenges के समाधान के लिए Global institutions का रिफॉर्म urgent और important है।

Your Excellency,

भारत और सायप्रस का नाता, समय की कसौटी पर बार-बार खरा उतरा है। आज, भारत-सायप्रस स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप के गठन से, हम अपने संबंधों को नई ऐम्बिशन और नई स्पीड देने जा रहे हैं।

आइए, हम मिलकर अपने संबंधों को सहयोग से सह-निर्माण तक,और साझेदारी से साझा समृद्धि तक लेकर जाएँ।

भारत और सायप्रस - साथ मिलकर, एक सुरक्षित, समृद्ध और बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Addressing the joint press meet with President Christodoulides of Cyprus.@Christodulides https://t.co/fGPTKnRtyQ

- Narendra Modi (@narendramodi) May 22, 2026

भारत और सायप्रस की मित्रता मजबूत भी है और futuristic भी।

लोकतंत्र और rule of law जैसे मूल्यों में साझा विश्वास, हमारी साझेदारी के आधार हैं।

हम सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं।

भारत इन सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेगा: PM…

- PMO India (@PMOIndia) May 22, 2026

इसका लाभ उठाते हुए , हम अगले पाँच वर्षों में इस investment को फिर से double करने का लक्ष्य रख रहे हैं।

…. और इस संकल्प को साकार करने के लिए, आज हम अपने विश्वसनीय संबंधों को एक strategic partnership के रूप में elevate कर रहे हैं: PM @narendramodi

- PMO India (@PMOIndia) May 22, 2026

पिछले एक दशक में, साइप्रस से भारत में निवेश लगभग double हुआ है।

दोनों देशों के बीच ट्रस्ट बढ़ा है, भारत - यूरोपियन यूनियन Free Trade Agreement से तमाम नई संभावनाएं बनी हैं: PM @narendramodi

- PMO India (@PMOIndia) May 22, 2026

आज हमने global issues पर भी चर्चा की।

यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे।

हम इस बात पर भी एकमत हैं कि बढ़ते हुए global challenges के समाधान के लिए Global institutions का reform urgent और important है: PM…

- PMO India (@PMOIndia) May 22, 2026
Prime Minister’s Office of India published this content on May 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on May 22, 2026 at 10:27 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]