Amar Ujala Ltd

09/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/24/2026 06:57

राहुल के आरोपों पर भाजपा का जवाब: सुधांशु बोले- जिस रिपोर्ट का जिक्र उसका आधार क्या? फॉर्म-6 में बदलाव नहीं

{"_id":"6ab51dfdd0cf4310d704ed9f","slug":"bjp-spokesperson-sudhanshu-trivedi-addresses-a-press-conference-after-rahul-gandhi-allegation-updates-hindi-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के आरोपों पर भाजपा का जवाब: सुधांशु बोले- जिस रिपोर्ट का जिक्र उसका आधार क्या? फॉर्म-6 में बदलाव नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

राहुल के आरोपों पर भाजपा का जवाब: सुधांशु बोले- जिस रिपोर्ट का जिक्र उसका आधार क्या? फॉर्म-6 में बदलाव नहीं

Thu, 24 Sep 2026 06:26 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 24 Sep 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI Photos
  • Link Copied

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग को लेकर लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन रिपोर्टों और तथ्यों का जिक्र किया जा रहा है, उनका आधार क्या है, यह स्पष्ट होना चाहिए।
विज्ञापन


सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के राजनीतिक अनुभव और चुनावी दावों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातें कहीं, लेकिन उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस की सरकारें कब-कब रही हैं।
विज्ञापन


'राहुल गांधी का राजनीतिक ज्ञान शून्य'
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक ज्ञान शून्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुद को लंबे समय से राजनीति समझने वाला बताया, लेकिन उनके अनुसार राहुल गांधी को कई राज्यों के राजनीतिक इतिहास की जानकारी नहीं है। त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 1977 के बाद कांग्रेस की सरकार नहीं बनी और बिहार में 1990 के बाद कांग्रेस सत्ता में नहीं आई। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी इन तथ्यों से अवगत हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब से चुनावों में पारदर्शिता बढ़ी है, सीसीटीवी कैमरे और स्वतंत्र मीडिया जैसी व्यवस्थाएं मजबूत हुई हैं, तब से कांग्रेस को सत्ता में आने में परेशानी हो रही है। उन्होंने राहुल गांधी के चुनावी आरोपों को इसी राजनीतिक संदर्भ से जोड़ते हुए निशाना साधा। हालांकि, राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास चुनावों में गड़बड़ी को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं और इसे लेकर उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on September 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 24, 2026 at 12:58 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]