Amar Ujala Ltd

08/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/15/2026 19:14

Top News: झारखंड में CM से इस्तीफे की मांग; पूर्वोत्तर भारत में भूस्खलन; US में बारिश-तूफान से टूटे रिकॉर्ड

{"_id":"6a8109eef35b40e877009271","slug":"top-news-demand-for-jharkhand-cm-resignation-landslides-hit-northeast-india-rain-storms-break-records-in-us-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Top News: झारखंड में CM से इस्तीफे की मांग; पूर्वोत्तर भारत में भूस्खलन; US में बारिश-तूफान से टूटे रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Top News: झारखंड में CM से इस्तीफे की मांग; पूर्वोत्तर भारत में भूस्खलन; US में बारिश-तूफान से टूटे रिकॉर्ड

Sun, 16 Aug 2026 06:23 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 16 Aug 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
देश-दुनिया में मौसम, हादसों और राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ में बाढ़ जैसे हालात बने हैं, जबकि सिक्किम में भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में मलबा और पानी भरने के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है और कई मजदूरों की तलाश चल रही है। वहीं, अमेरिका के इंडियाना में भारी बारिश से व्हाइट नदी का जलस्तर बढ़ गया और 113 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। हवाई में तूफान लाला से भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार और कारोबार से जोड़ने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम शुरू करने की घोषणा की है। कर्नाटक के हनूर में जंगल में हुई गोलीबारी में तीन संदिग्ध शिकारियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कैग की रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता और दूसरी व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। खेल जगत में पूर्व टेनिस खिलाड़ी रॉबर्टो बतिस्ता अगुट ने फुटबॉल डेब्यू में दो गोल दागकर सुर्खियां बटोरीं। मनोरंजन जगत में सामंथा रुथ प्रभु के सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की मेजबानी करने की खबर चर्चा में है। आइए, देश-विदेश की अहम खबरों पर एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

मौसम का कहर: पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, अरुणाचल और सिक्किम में भयावह मंजर; IMD ने क्या कहा?

कई राज्यों में मौसम की मार - फोटो : एएनआई
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अंजॉ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम की मार में सेना का एक शिविर भी प्रभावित हुआ है। अंजॉ जिला आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी सूचना और वीडियो-फोटो में भयावह मंजर देखा जा सकता है। मूसलाधार बारिश के बाद रास्तों पर जलभराव और तेज प्रवाह दिख रहा है। अरुणाचल प्रदेश के अलावा सिक्किम में भी भीषण भूस्खलन हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

US में बारिश से हाहाकार: इंडियाना की व्हाइट नदी में बाढ़, 113 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा, कितनी जनहानि?

इंडियाना की व्हाइट नदी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के इंडियाना में भारी बारिश ने बाढ़ का ऐसा संकट खड़ा कर दिया है, जिसने 113 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। व्हाइट नदी का जलस्तर 24.9 फीट से ऊपर पहुंच गया और कई इलाकों में घर, सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए। मंगलवार से इंडियानापोलिस के पूर्वी हिस्से में 11 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। हालात को देखते हुए इंडियाना के गवर्नर माइक ब्रॉन ने आपात स्थिति घोषित कर नेशनल गार्ड को राहत और बचाव कार्य में लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने कांग्रेस से झामुमो सरकार से समर्थन वापस लेने को कहा

आंदोलनकारी छात्र नेता रविंद्र पासवान। - फोटो : अमर उजाला
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन ने शनिवार को नया रुख ले लिया। आंदोलनकारी छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि अब तक छात्रों ने गांधीवादी तरीके और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

चमोली सुरंग हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन 60+ घंटे से जारी, दो श्रमिकों का सुराग नहीं, मंत्री मदन कौशिक ने क्या बोले?

चमोली टनल हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें करीब सात मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों की तलाश अब भी जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

Report: यात्रियों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, कई बड़े स्टेशनों पर सुविधाओं की भी कमी; जांच में क्या-क्या मिला?

क्या नियमों का पालन नहीं हो रहा है? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर कैग की रिपोर्ट ने गंभीर तस्वीर सामने रखी है। कैग ने पाया कि कई स्टेशनों पर पीने के पानी में ई. कोलाई बैक्टीरिया मिला। वहीं कई जगह पानी की जरूरी जांच तक नहीं कराई गई। इसके अलावा शौचालय, पेशाबघर, पानी के नल, पंखे और दूसरी यात्री सुविधाएं भी तय मानकों से कम मिलीं। कैग ने रेलवे बोर्ड के बनाए नियमों का पालन नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

UP: रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम की घोषणा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का एलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य की युवा पीढ़ी को व्यापार और उद्यम में मजबूत समर्थन देने के लिए 'यूथ ब्रिगेड स्कीम' (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) शुरू करने की घोषणा की। स्वतंत्रता दिवस के 80वें समारोह में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार हमारे युवाओं को रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में बड़ा समर्थन देने के लिए एक नई पहल, 'यूथ ब्रिगेड स्कीम' शुरू कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

Hanur Shootout: कर्नाटक के जंगल में तीन शिकारियों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश; क्या वन विभाग से हुई चूक?

न विभाग का दावा सही या स्थानीय लोगों की बात? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक के हनूर में जंगल के अंदर तीन संदिग्ध शिकारियों की गोली लगने से मौत के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना शनिवार सुबह चामराजनगर जिले के हनूर तालुक के शाग्या गांव के पास मारिया मंगल बीट इलाके में हुई। वन विभाग के कर्मचारियों और संदिग्ध शिकारियों के बीच गोलीबारी की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

US में बारिश से हाहाकार: इंडियाना की व्हाइट नदी में बाढ़, 113 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड टूटा, कितनी जनहानि?

इंडियाना की व्हाइट नदी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के इंडियाना में भारी बारिश ने बाढ़ का ऐसा संकट खड़ा कर दिया है, जिसने 113 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। व्हाइट नदी का जलस्तर 24.9 फीट से ऊपर पहुंच गया और कई इलाकों में घर, सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए। मंगलवार से इंडियानापोलिस के पूर्वी हिस्से में 11 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। हालात को देखते हुए इंडियाना के गवर्नर माइक ब्रॉन ने आपात स्थिति घोषित कर नेशनल गार्ड को राहत और बचाव कार्य में लगाया है।पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

Hurricane Lala: 155 साल में सबसे भीषण तूफान का खतरा, हवाई के बिग आईलैंड की ओर बढ़ा तूफान; क्या मचेगी तबाही?

1871 के बाद पहली बार बिग आइलैंड पर तूफान की सीधी मार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के हवाई द्वीप समूह में तूफान लाला ने खतरे की घंटी बजा दी है। यह तूफान शनिवार को एक बड़े द्वीप यानी बिग आइलैंड की ओर बढ़ रहा था और इसके द्वीप के दक्षिणी हिस्से के पास पहुंचने का अनुमान है। अगर लाला सीधे द्वीप से टकराता है तो यह 155 साल में पहली बार होगा। तूफान की अधिकतम लगातार हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है और कई इलाकों में आश्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

Bautista Agut: कभी टेनिस में जोकोविच-मेदवेदेव को हरा चुके बतिस्ता का फुटबॉल में कमाल, डेब्यू पर दो गोल दागे

बतिस्ता अगुट - फोटो : IANS
पूर्व स्पेनिश टेनिस स्टार और 2019 विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट रॉबर्टो बतिस्ता अगुट ने फुटबॉल में अपने नए सफर की शानदार शुरुआत की है। टेनिस से संन्यास लेने के करीब एक महीने बाद फुटबॉल मैदान पर उतरे 38 वर्षीय बतिस्ता अगुट ने अपने डेब्यू मैच में दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बतिस्ता अगुट ने स्पेन की सातवें स्तर की फुटबॉल टीम सीडी एल्स इबारसोस के लिए पदार्पण किया। उनकी टीम ने मुकाबले में 4-2 से जीत दर्ज की। क्लब ने उनसे पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद जताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

Samantha: सामंथा प्रेग्नेंसी में होस्ट करेंगी 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल', शो में फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' में तमिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने चेहरे शूटिंग से हटकर किचन में नजर आएंगे। वह मुश्किल कुकिंग चैलेंजेस का सामना करेंगे। इस शो का एक प्रोमो भी जारी किया गया, जिसमें सामंथा कहती हैं, 'हमारे शहर में, हम जो भी करते हैं, स्टाइल के साथ करते हैं, एकदम जबरदस्त अंदाज में, है ना? भले ही वह सिर्फ खाना बनाना ही क्यों न हो। फिल्मों में एक्शन 'कट' के साथ शुरू और खत्म होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Amar Ujala Ltd published this content on August 16, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 16, 2026 at 01:15 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]