04/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/21/2026 22:48
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर इस हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में है।
X पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, "आज के दिन हम पिछले वर्ष पहलगाम के भयावह आतंकी हमले में खो चुके मासूम लोगों को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। अपने लोगों को खोने का दुख और पीड़ा आज भी हर भारतीय के दिल में है। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना और उसे परास्त करना होगा। भारत आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखेगा।"
On this day, we solemnly remember the innocent lives we lost in the horrific Pahalgam terror attack last year. The grief and pain of losing our people still remain in the heart of every Indian. Terrorism is the greatest enemy of humanity, against which we must stand united to…
- Amit Shah (@AmitShah) April 22, 2026***
RK/RR/PR/PS