08/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/15/2026 18:47
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंअरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अंजॉ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम की मार में सेना का एक शिविर भी प्रभावित हुआ है। अंजॉ जिला आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी सूचना और वीडियो-फोटो में भयावह मंजर देखा जा सकता है। मूसलाधार बारिश के बाद रास्तों पर जलभराव और तेज प्रवाह दिख रहा है। अरुणाचल प्रदेश के अलावा सिक्किम में भी भीषण भूस्खलन हुआ है। पश्चिम सिक्किम के रिम्बी और सिंगलिटम क्षेत्रों में आई आपदा से जुड़े विजुअल राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी की तरफ से जारी किए गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कई शहरों में 18-19 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं।