Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

08/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/17/2026 14:49

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना के जहाज सुदर्शनी का पोंटा डेलगाडा बंदरगाह पर पड़ाव ठहराव संपन्न

भारतीय नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी ने लोकयान 2026 के हिस्से के रूप में 16 अगस्त 2026 को अज़ोरेस के पोंटा डेलगाडा में अपना पड़ाव ठहराव संपन्‍न किया।

इस दौरान पुर्तगाली नौसेना के साथ पेशेवर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और सौहार्द मजबूत हुआ। पुर्तगाली नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत, एनआरपी सैग्रेस पर एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद स्थानीय सैन्य नेतृत्व, राजनयिकों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के लिए आईएनएस सुदर्शनी पर एक पारस्परिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

आईएनएस सुदर्शनी ने 15 अगस्त 2026 को पोंटा डेलगाडा में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस भी मनाया। जहाज को पूरी तरह से सजाया गया था और इस अवसर को गर्व एवं देशभक्ति के साथ मनाने के लिए एक ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया था।

आईएनएस सुदर्शनी अब लिस्बन के लिए रवाना हो चुकी है। 21 अगस्त 2026 को, आईएनएस सुदर्शनी और एनआरपी सैग्रेस समुद्र में संयुक्त पासिंग एक्सरसाइज (पैसेज एक्सरसाइज) करने वाले हैं। इसमें समन्वित नौकायन युद्धाभ्यास और संचार अभ्यास शामिल होंगे, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता और समुद्री सहयोग को और मजबूती मिलेगी।

Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on August 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 17, 2026 at 20:49 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]