Amar Ujala Ltd

08/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/18/2026 13:41

ईरान के निशाने पर UAE?: दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, एक क्षेत्रीय जल में गिरी; रक्षा मंत्रालय ने खोला राज

{"_id":"6a849456d62348351901bc95","slug":"iran-targets-uae-with-two-ballistic-missiles-says-uae-defence-ministry-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान के निशाने पर UAE?: दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, एक क्षेत्रीय जल में गिरी; रक्षा मंत्रालय ने खोला राज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

ईरान के निशाने पर UAE?: दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, एक क्षेत्रीय जल में गिरी; रक्षा मंत्रालय ने खोला राज

Tue, 18 Aug 2026 10:57 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 18 Aug 2026 10:57 PM IST
सार

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश की एयर डिफेंस ने ईरान से यूएई की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। मंत्रालय के अनुसार, पहली मिसाइल देश के क्षेत्रीय जल से बाहर गिरी, जबकि दूसरी क्षेत्रीय जल में जा गिरी। मंत्रालय ने कहा कि यूएई हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर मिसाइल खतरे को लेकर जारी अलर्ट के बाद देश के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। मंत्रालय के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से यूएई की दिशा में दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया।

विज्ञापन

पहली मिसाइल कहां गिरी और दूसरी का क्या हुआ?

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों मिसाइलों में से पहली देश के क्षेत्रीय जल से बाहर जा गिरी, जबकि दूसरी मिसाइल यूएई के क्षेत्रीय जल में गिरी। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इस घटना के बाद भी देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है।

विज्ञापन

क्या यूएई किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है?

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि वह हाई अलर्ट पर है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी कोशिश का मजबूती से सामना किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, यूएई का उद्देश्य देश की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखना है। साथ ही राष्ट्रीय हितों और क्षमताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Ltd published this content on August 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 18, 2026 at 19:42 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]