Amar Ujala Ltd

08/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/22/2026 01:08

Updates: ओडिशा में एनटीपीसी प्लांट में विस्फोट, पांच मजदूर घायल; बंगलूरू में आईआईएस के छात्र ने की खुदकुशी

{"_id":"6a88d68427a71b941902ae85","slug":"national-updates-22-aug-bengaluru-suicide-ed-raids-100-bank-account-north-east-west-south-politics-crime-news-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: ओडिशा में एनटीपीसी प्लांट में विस्फोट, पांच मजदूर घायल; बंगलूरू में आईआईएस के छात्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Updates: ओडिशा में एनटीपीसी प्लांट में विस्फोट, पांच मजदूर घायल; बंगलूरू में आईआईएस के छात्र ने की खुदकुशी

Sat, 22 Aug 2026 12:29 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

ओडिशा के अंगुल जिले में स्थित एनटीपीसी के थर्मल पावर प्लांट में शनिवार तड़के एक विस्फोट की घटना में कम से कम पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार तड़के लगभग 12:30 बजे हुई। घायलों में पांच संविदा मजदूर शामिल हैं। विस्फोट के बाद, तीन घायलों को एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए भुवनेश्वर ले जाया गया है।

विज्ञापन


विस्फोट के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एनटीपीसी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक प्रभारी संयुक्ता खिल्लार ने बताया कि एक हल्के विस्फोट में पांच मजदूर घायल हुए, जिन्हें तत्काल एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि तीन मजदूर स्थिर अवस्था में हैं।
विज्ञापन
बंगलूरू में आईआईएस के छात्र ने की खुदकुशी
देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएस) के इंजीनियरिंग एक छात्र ने कैंपस में स्थित अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 22 वर्षीय गोपाल नामक छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि यह मामला बृहस्पतिवार सुबह सामने आया जब हॉस्टल में रहने वाले उसके साथी उसके कमरे में गए। छात्र छत के पंखे से लटका हुआ मिला। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने यह कदम उठाने के लिए निजी कारणों का जिक्र किया है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

ऑनलाइन गेमिंग फ्राड में 100 बैंक खाते फ्रीज, 30 लाख जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में धांधली कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत केंद्रीय एजेंसी ने 100 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है और 30.30 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 18 अगस्त को नागपुर, गोंदिया और अहमदाबाद में 12 ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद सामने आई है। जांच के दौरान जांच एजेंसी ने लगभग 5 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड व शेयर फ्रीज किए, दो बैंक लॉकर सील किए और 1.70 करोड़ रुपये मूल्य की तीन लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं। इसके अलावा 16.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज, 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है। इस संबंध में नागपुर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पीड़ित से 58.42 करोड़ रुपये ठग लिए गए थे।

असम-मेघालय सीमा पर तनाव: पेट्रोल बमों से हमले और वाहनों में तोड़फोड़
शिलॉन्ग में छात्रों की बाइक रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद मेघालय में शुक्रवार को सरकारी संपत्तियों और वाहनों को निशाना बनाकर पेट्रोल बम हमले और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा असम के गुवाहाटी में कैब चालकों की ओर से सड़क जाम किए जाने से दोनों राज्यों के बीच यातायात ठप हो गया है। इस बीच असम के मंत्री अतुल बोरा ने स्थिति सामान्य करने के लिए मेघालय के उपमुख्यमंत्री एस. धर से चर्चा की है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने पांच कंपनियां केंद्रीय बल तैनात किए हैं। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री शांति बहाली के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

ओडिशा में तंत्र-मंत्र के शक में हत्या, पूजा कक्ष से मिला सिर

ओडिशा के बोलांगिर जिले में तंत्र-मंत्र से जुड़ी आशंका के बीच एक व्यक्ति पर पड़ोसी गांव के निवासी की हत्या कर उसका सिर घर के पूजा कक्ष में दफनाने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी अलग रह रही पत्नी को वापस पाने के लिए यह वारदात की। तेबड़ामुंडा निवासी 45 वर्षीय संतोष खरसैल 18 अगस्त से लापता था। उसका सिर कटा शव बगड़ा गांव के एक तालाब से बरामद हुआ। जांच में उसका आखिरी बार शत्रुघ्न साहू के साथ देखा जाना सामने आया। पूछताछ में साहू ने हत्या की बात कबूल की। पहले उसने शराब के नशे में विवाद को वजह बताया, लेकिन बाद में पत्नी को वापस पाने के प्रयास की बात कही। पुलिस ने आरोपी के घर के पूजा कक्ष से सिर बरामद किया और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन

ASI ने तेलंगाना के गोलकुंडा किले पर दी दिलचस्प जानकारी
हैदराबाद के ऐतिहासिक गोलकुंडा किले में हाल में मिला ढांचा सुरंग नहीं, बल्कि ग्रेनाइट पत्थरों से बना एक छोटा आयताकार कक्ष है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की जांच में यह स्पष्ट हुआ। कक्ष की लंबाई 1.2 मीटर, चौड़ाई 1.8 मीटर और गहराई 2.2 मीटर है। यहां मध्यकालीन प्रतीत होने वाले लाल रंग के मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े भी मिले हैं। हालांकि कक्ष का वास्तविक उपयोग अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। विस्तृत जांच के बाद इसके उद्देश्य और आसपास ऐसे अन्य ढांचों की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा। ASI ने सेना के आर्टिलरी सेंटर को फिलहाल भूमि समतलीकरण रोकने को कहा है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 22, 2026 at 07:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]