Amar Ujala Ltd

08/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/24/2026 21:17

पीयूष गोयल बोले: भारत को चाहिए सुजुकी की तरह मुनाफा देने वाली 1,580 कंपनियां, जापान हमसे खरीदे स्टील

{"_id":"6a8d036b50d32e53e802db8e","slug":"piyush-goyal-tokyo-india-needs-1580-profit-generating-companies-like-suzuki-japan-should-buy-steel-from-us-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूष गोयल बोले: भारत को चाहिए सुजुकी की तरह मुनाफा देने वाली 1,580 कंपनियां, जापान हमसे खरीदे स्टील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

पीयूष गोयल बोले: भारत को चाहिए सुजुकी की तरह मुनाफा देने वाली 1,580 कंपनियां, जापान हमसे खरीदे स्टील

राजकिशोर
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
जापान दौरे पर पीयूष गोयल - फोटो : एक्स@piyushgoyal
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

जापान के निवेशकों को न्योता देने पहुंचे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वहां के कारोबारी संगठन व भारतीय दूतावास की साझा गोलमेज बैठक में कहा कि भारत में सुजुकी जैसी मुनाफे वाली 1,580 कंपनियां चाहिए। सुजुकी ने चार दशक में भारत में बड़े मुनाफे वाला कारोबार खड़ा किया है। हम चाहते हैं कि हर जापानी कंपनी इसी तरह की सफलता की कहानी लिखे। गोयल ने जापानी कंपनियों से भारत से स्टील खरीदने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, भारतीय कंपनियां अच्छी क्वालिटी के उत्पाद बनाती हैं।

विज्ञापन


गोयल ने भारत की युवा आबादी को सबसे बड़ी ताकत बताया। कहा- भारत की औसत कामकाजी उम्र 30 साल से कम है और कई दशकों तक ऐसी ही रहेगी। भारत से निकलने वाले कुछ कारोबार दुनिया के सबसे बड़े और सबसे अधिक मुनाफे वाले कारोबारों में शामिल हैं। इस दशक में भारत में जापानी कंपनियों की संख्या दोगुनी होनी चाहिए। जापान भारत का 5वां सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेशक है। भारत निवेश के लिए दरवाजे खोल रहा है, पर अपनी शर्तों और हितों की कीमत पर नहीं।
विज्ञापन


1500 कंपनियों के संगठन के साथ बैठक
  • गोयल 27 अगस्त तक जापान में हैं। वे नागोया तथा ओसाका भी जाएंगे। उनके साथ 200 से अधिक कारोबारी प्रतिनिधियों का दल है। टोक्यो में 1500 से अधिक जापानी कंपनियों के संगठन केदानरेन के साथ भी बैठक होनी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पहले दिन सुमितोमो कॉर. के अध्यक्ष शिंगो उएनो से ऊर्जा, परिवहन व औद्योगिक ढांचे में सहयोग पर चर्चा की।
  • गोयल के अनुसार भारत में करीब 1500 कानून हटाए गए। 29 श्रम कानूनों को चार संहिताओं में समेटा गया।
  • पिछले वित्त वर्ष में देश की वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही।

असल चुनौती : 15.4 अरब डॉलर घाटे से उबरना
भारत-जापान में 2025-26 में कारोबार 9.18% बढ़कर 27.47 अरब डॉलर पहुंचा, पर भारत का निर्यात सिर्फ 6.03 अरब डॉलर रहा। 15.4 अरब डॉलर व्यापार घाटे से उबरना चुनौती है।


अर्थव्यवस्था को 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर करने का लक्ष्य
गोयल ने कहा कि करीब चार लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था को 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर तक ले जाना है। इसे 1.4 अरब भारतीय पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देशों को राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ को अगले दशक की कारोबारी साझेदारी गढ़ने के अवसर के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।

गायब होकर जापान में प्रोफेसर नहीं बनेंगे
चीन का नाम लिए बगैर गोयल ने जापान की कमजोर नस को बहुत ही हल्के-फुल्के, लेकिन प्रभावी अंदाज में उठा दिया। भारत को डाटा सेंटर के लिए सबसे भरोसेमंद ठिकाना बताते हुए उन्होंने चीन पर तगड़ा तंज मारा। उन्होंने कहा कि भारत में आपके आंकड़े कभी चोरी नहीं होंगे और बौद्धिक संपदा से समझौता नहीं होगा। भारत में बौद्धिक संपदा का सम्मान है और उद्यमशीलता का उत्सव मनाया जाता है। गोयल ने कहा कि आपको यह चिंता नहीं करनी पड़ेगी कि भारत में पैसा कमा लिया या सफल कारोबारी बन गए तो एक दिन गायब हो जाएंगे और किसी जापानी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनकर सामने आएंगे। भारत में वह जोखिम नहीं है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 25, 2026 at 03:18 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]