Results

Prime Minister’s Office of India

07/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/04/2026 11:17

प्रधानमंत्री ने गुजरात के साणंद में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा के उद्घाटन की कुछ झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने गुजरात के साणंद में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा के उद्घाटन की कुछ झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 04 JUL 2026 9:48PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने इस शुरुआत को अपने लक्ष्यों के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश बिना किसी हिचकिचाहट के अपने मजबूत संकल्पों को लगातार जमीनी हकीकत में बदल रहा है।

एक्स पर श्रृंखलाबद्ध पोस्ट के माध्यम से झलकियां साझा करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा:

सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा का उद्घाटन करने के लिए साणंद वापस आना बेहद सुखद रहा। यह भारत को सेमीकंडक्टर और भविष्य की तकनीकों का एक प्रमुख केंद्र बनाने के हमारे प्रयासों को और गति देगा।

It was wonderful being back in Sanand to inaugurate the CG Semi Outsourced Semiconductor Assembly and Test (OSAT) facility. This will add momentum to our efforts in making India a hub for semiconductors and futuristic technologies. pic.twitter.com/UNzMl9pewt

- Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2026

साणंद में शुरू हुआ CG Semi का प्लांट टेक्नोलॉजी, भरोसे और साझेदारी का एक ऐसा मॉडल है, जो भारत की सेमीकंडक्टर जर्नी को नई गति देने वाला है।

साणंद में शुरू हुआ CG Semi का प्लांट टेक्नोलॉजी, भरोसे और साझेदारी का एक ऐसा मॉडल है, जो भारत की सेमीकंडक्टर जर्नी को नई गति देने वाला है। pic.twitter.com/UDrrCZ47Y7

- Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2026

सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति का Next Step है। इसलिए हम मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ इस पूरी दुनिया को चलाने वाली चिप्स का भी निर्माण करेंगे।

सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति का Next Step है। इसलिए हम मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ इस पूरी दुनिया को चलाने वाली चिप्स का भी निर्माण करेंगे। pic.twitter.com/8KKPam9VI5

- Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2026

Semiconductor और AI Revolution के इस दौर में अपने युवा साथियों से मेरा यह विशेष आग्रह…

Semiconductor और AI Revolution के इस दौर में अपने युवा साथियों से मेरा यह विशेष आग्रह… pic.twitter.com/iq57Nv1bgi

- Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2026

************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2281179) आगंतुक पटल : 6
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on July 04, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 04, 2026 at 17:17 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]