Amar Ujala Ltd

09/21/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/20/2026 15:54

महाराष्ट्र: मुंबई में गणेश उत्सव के 7वें दिन 6436 प्रतिमाएं विसर्जित; नांदेड़ में हादसा, छात्र डूबा, एक लापता

{"_id":"6ab05366c8ac9cc3fb08ade3","slug":"maharashtra-updates-mumbai-ganesh-utsav-idoil-immersion-nanded-student-drown-nagpur-politics-crime-other-news-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई में गणेश उत्सव के 7वें दिन 6436 प्रतिमाएं विसर्जित; नांदेड़ में हादसा, छात्र डूबा, एक लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

महाराष्ट्र: मुंबई में गणेश उत्सव के 7वें दिन 6436 प्रतिमाएं विसर्जित; नांदेड़ में हादसा, छात्र डूबा, एक लापता

Mon, 21 Sep 2026 03:13 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 21 Sep 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के सातवें दिन क्रिकेटर रोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, असम राइफल्स के महानिदेशक जैसे हाईप्रोफाइल लोगों ने विनायक के दर्शन किए। गणपति की उपासना करने रोहित शर्मा और धवल कुलकर्णी लाल बाग के राजा के पंडाल पहुंचे। रोहित के साथ उनकी पत्नी ङी मौजूद रहीं के साथ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बताया कि रविवार रात 9 बजे तक मुंबई में 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। उत्सव के सातवें दिन तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। विसर्जित प्रतिमाओं में 99 सार्वजनिक गणेश मंडलों की थीं। 6,127 प्रतिमाएं घरों से और 210 देवी गौरी की थीं। नागरिक निकाय ने भक्तों के लिए कृत्रिम तालाबों सहित विभिन्न स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की थी। बीएमसी ने बताया कि विसर्जन प्रक्रिया सुचारु रही। गणेश उत्सव 14 सितंबर को शुरू हुआ था। यह 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा। उस दिन बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

विज्ञापन


प्रतिमा विसर्जन के समय हादसा, इंजीनियरिंग छात्र की डूबने से मौत
गणेश उत्सव के दौरान नांदेड़ जिले से दुखद समाचार भी आया। पुलिस ने बताया कि रविवार को जिले में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद नदी में डुबकी लगाते समय एक इंजीनियरिंग छात्र की डूबकर मौत हो गई और दूसरा लापता हो गया। नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि वाडी पति स्थित मातोश्री प्रतिष्ठान महाविद्यालय के इंजीनियरिंग छात्रों का एक समूह गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कालेश्वर में गोदावरी नदी के किनारे गया था। विसर्जन के बाद युवक नदी में तैरने के लिए उतरे। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि उनमें से दो तेज धाराओं में बह गए। मृतकों की पहचान बजरंग येदुरे (18) और दीपक सोलुंके (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Amar Ujala Ltd published this content on September 21, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 20, 2026 at 21:54 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]