Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

03/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/12/2026 05:49

संसद का प्रश्न: पेंशन अदालतें

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

संसद का प्रश्न: पेंशन अदालतें

प्रविष्टि तिथि: 12 MAR 2026 3:35PM by PIB Delhi

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 06.03.2026 तक, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों के पेंशनभोगियों से संबंधित 15 पेंशन अदालतों का आयोजन किया है। इन अदालतों में CPENGRAMS पोर्टलपर लंबित 27,812 शिकायतों पर कार्रवाई की गई और इस प्रभावी पहल के माध्यम से 19,948 मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक समाधान किया गया। शेष शिकायतों का भी अनुवर्ती बैठकों और निगरानी के माध्यम से निवारण किया गया है या उन्हें अंतिम रूप दिया गया है। ये पेंशन अदालतें हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाती हैं, यानी भौतिक और ऑनलाइन, जिससे पेंशनभोगी समय पर और प्रभावी निवारण के लिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

पीके/केसी/एसकेएस/केके


(रिलीज़ आईडी: 2239011) आगंतुक पटल : 10
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on March 12, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 12, 2026 at 11:49 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]