Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

07/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/16/2026 09:21

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बाल सुधार गृह में साथी कैदियों द्वारा दो नाबालिगों के साथ कथित शारीरिक एवं यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बाल सुधार गृह में साथी कैदियों द्वारा दो नाबालिगों के साथ कथित शारीरिक एवं यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया


आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और भोपाल के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

प्रविष्टि तिथि: 16 JUL 2026 7:55PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बाल सुधार गृह में दो नाबालिगों के साथ उनके साथी कैदियों द्वारा शारीरिक एवं यौन उत्पीड़न किया गया। खबरों के अनुसार, पीड़ितों की मेडिकल जांच से इन आरोपों की पुष्टि हुई है।

आयोग ने कहा है कि अगर उक्त खबर में दी गई जानकारी सच है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए, आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और भोपाल के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

दिनांक 12 जुलाई 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब पीड़ितों का परिवार उनसे मिलने गया।

*****

पीके/केसी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2285538) आगंतुक पटल : 8
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on July 16, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 16, 2026 at 15:22 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]