Amar Ujala Ltd

08/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/07/2026 06:53

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 16 लाख किसानों का कर्ज किया माफ, जानें कब तक खातों में पहुंचेगी पहली किस्त

{"_id":"6a75d18dc24f92f72a09a699","slug":"chief-minister-fadnavis-waives-loans-farmers-find-out-when-the-first-installment-will-reach-their-accounts-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 16 लाख किसानों का कर्ज किया माफ, जानें कब तक खातों में पहुंचेगी पहली किस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 16 लाख किसानों का कर्ज किया माफ, जानें कब तक खातों में पहुंचेगी पहली किस्त

Fri, 07 Aug 2026 06:12 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, मुबंई
एएनआई, मुबंई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 07 Aug 2026 06:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर कृषि ऋण माफी योजना' के तहत कर्जमाफी की पहली किस्त जारी कर दी है। आधार ऑथेंटिकेशन पूरा होने पर 6.22 लाख किसानों के खातों में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए गए। आईए जानतें है कि बाकी पात्र किसानों को कब राशि मिलेगी?

विज्ञापन
सीएम फडणवीस, महाराष्ट्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य ने सरकार की कर्ज माफी योजना के तहत फंड ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। आधार ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद 6.22 लाख किसानों के बैंक खातों में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'हमने 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर कृषि ऋण माफी योजना' के तहत एक बहुत अच्छा फैसला लिया। इस योजना की पहली लिस्ट में लगभग 16 लाख किसानों के नाम थे। हमने आधार ऑथेंटिकेशन के लिए लिस्ट जमीनी स्तर पर भेजी; जिन लगभग 6.22 लाख किसानों का ऑथेंटिकेशन पूरा हो गया, उनके खातों में आज 5,000 करोड़ रुपये जमा किए गए। कल से, जैसे-जैसे आधार ऑथेंटिकेशन होता जाएगा, किसानों को उनके खातों में पैसे मिलते रहेंगे। हमारी कोशिश है कि सभी किसान कृषि ऋण माफी योजना का लाभ उठा सकें।'
विज्ञापन


आतंकवाद से जुड़े प्रकाशनों पर क्या कहा?
वहीं, महाराष्ट्र सरकार की ओर से आतंकवाद से जुड़े 114 प्रकाशनों और मैनुअल को जब्त करने के आदेश पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'इंटरनेट, डार्क नेट और अलग-अलग प्रकाशनों व पत्रिकाओं के जरिए कट्टरपंथ फैलाने वाली सामग्री, जैसे बम कैसे बनाए जाएं, हमला कैसे किया जाए आदि चीजें मिली थीं। हमारे पास इन्हें साफ तौर पर प्रतिबंधित करने के लिए कोई कानून नहीं था, लेकिन अब एक नया कानून पास किया गया है जिसके तहत इन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। मुझे लगता है कि एक अच्छा कदम उठाया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बातचीत और वहां 'जेन जी' और 'जेन अल्फा' पर उनके बयानों के बारे में कहा, ' आरएसएस सरसंघचालक जो कहते हैं, वह सिर्फ किसी एक पार्टी, ग्रुप या संगठन के लिए नहीं होता। वे हमारे देश के लिए बात करते हैं। मुझे लगता है कि चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष उन्होंने जो कहा है वह देश के हित में है और सभी के लिए है। हर कोई इससे सीख लेगा और अगर विपक्ष को यह बात पसंद आई है, तो मैं उन्हें बधाई देता हूं।'



Amar Ujala Ltd published this content on August 07, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 07, 2026 at 12:54 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]